रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे

Chalne Ke Fayde: रोजाना चलना शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. यहां जानिए अगर आप रोज वॉक करते हैं तो शरीर पर इसका क्या और कैसा असर पड़ता है.

Walking Benefits

Benefits Of Walking Daily: रोजाना चलने के क्या फायदे होते हैं, जानिए यहां. Image Credits - Pexels

Walking Benefits: सेहत को अच्छा रखने के लिए एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है. लेकिन, कई बार बहुत भारी एक्सराइज ही नहीं बल्कि रोजाना थोड़ी बहुत वॉक करने पर भी सेहत दुरुस्त रहती है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें शरीर से कौसों दूर रहने लगती हैं. वॉक (Walk) करने पर शरीर को सिर से पैर तक फायदे मिलते हैं और इन्हीं फायदों का जिक्र यहां किया जा रहा है. यहां जानिए अगर आप रोजाना आधे से एक घंटे वॉक करते हैं तो आपको इसके कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और सेहत पर इसके क्या प्रभाव पड़ते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना वॉक करने के फायदे | Benefits Of Walking Daily

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है

रोजाना वॉक करने पर ब्लड प्रेशर लेवर बैलेंस होने लगता है और दिल को मजबूती मिलती है. इससे शरीर का ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है. रोजाना आधा घंटा अगर वॉक की जाए तो स्ट्रोक का रिस्क 20 से 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है.

विज्ञापन

वजन कम होता है

आप चाहे कितनी ही डाइट कर लें लेकिन अगर शरीर थोड़ा भी एक्टिव नहीं होगा तो शरीर का वजन तेजी से कम (Weight Loss) नहीं हो सकेगा. ऐसे में इंचेस कम करने के लिए यानी वजन और मोटाई कम करने के लिए रोजाना आधा घंटा वॉक की जा सकती है. रोज 30 मिनट पैदल चलने पर 200 कैलोरी तक कम हो सकती है.

विज्ञापन

मसल्स मजबूत होती हैं

चलने पर पैरों और पेट के पास की मसल्स टोन होने लगती हैं. अगर आप हाथ हिलाते हुए चलते हैं तो इससे आपके हाथों की मसल्स भी टोन होने लगती हैं.

विज्ञापन

सांस संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं

वॉक करने पर ब्रीदिंग रेट बढ़ता है. इससे ऑक्सीजन खून तक तेजी से पहुंचता है जिससे शरीर के गंदे पदार्थ बाहर निकलते हैं और एनर्जी लेवल्स भी बढ़ते हैं. इससे हीलिंग पावर भी बढ़ती है.

विज्ञापन

नींद बेहतर होती है

नींद से जुड़ी दिक्कतें दूर होने और नींद बेहतर होने में वॉक करने का असर नजर आता है. जो लोग रोजाना एक घंटा वॉक करते हैं उनमें इंसोमनिया जैसी दिक्कतें भी कम देखी जाती हैं.

विज्ञापन

वॉक करने से पहले और बाद में क्या करें

  • वॉक करने से पहले वॉर्म अप और वॉक करने के बाद कूल डाउन होना जरूरी है. इसके लिए चलने से पहले और बाद में हल्की स्ट्रेचिंग करें.
  • कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथ, पैरों और कंधों को स्ट्रेच करें.
  • वॉक करते हुए हल्के कपड़े पहनें जिससे किसी तरह की असहजता ना हो और पसीना आने पर घबराहट महसूस ना हो.

यह भी पढ़ें- हाथ में पसीना आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? यहां जानिए इस Sweating का क्या है कारण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ