कद छोटा, प्यार बड़ा! 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन… शादी बनी चर्चा का विषय

Viral News: प्रतीक धानुका और रेणुका नामदेव की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपने छोटे कद के कारण चर्चाओं में हैं. मध्य प्रदेश के सिरोंज में इनकी शादी और रिसेप्शन आयोजित किया गया.

Viral News

Photo Credit- Social Media

Viral News: मध्य प्रदेश की विदिशा की तहसील सिरोंज से शादी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. बीते दिनों तहसील सिरोंज में प्रतीक धानुक और रेणुका नामदेव की शादी हुई जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना और नए सफर की शुरुआत की. दोनों ही अपने छोटे कद के कारण चर्चाओं में हैं. सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन

महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले 29 वर्षीय प्रतीक धानुक की शादी मध्य प्रदेश के सिरोंज की रेणुका नामदेव से हुई. दूल्हे प्रतीक धानुक की लंबाई 4.2 फीट है और दुल्हन रेणुका नामदेव की लंबाई 3.8 फीट है. मध्य प्रदेश के सिरोंज में दोनों की शादी संपन्न हुई. इसके बाद अकोला में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया. दूल्हा और दुल्हन दोनों ने अपनी सादगी और सकारात्मक सोच से लोगों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए हुई बात

प्रतीक और रेणुका दोनों को ही कम लंबाई के कारण शादी में परेशानी हो रही थी. रिश्ते की बात होती थी लेकिन आगे नहीं बढ़ पाती थी. ऐसे में दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुए. रेणुका को प्रतीक धानुक का बायोडाटा मिला उन्होंने बातचीत की. इसके बाद परिवार ने बात की और कुछ मुलाकात के बाद रिश्ता तय हुआ. दोनों ने परिवार की सहमति के बाद एक-दूसरे को अपनाया और शादी की.

विज्ञापन

बता दें कि, महाराष्ट्र के प्रतीक धानुका पुणे में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैं. दुल्हन रेणुका नामदेव सिरोंज में एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं. दूल्हे प्रतीक का कहना है कि, सोशल मीडिया पर हमारी पहचान हुई लेकिन हमारा रिश्ता दिल से जुड़ा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ