स्किन से स्‍ट्रेच मार्क्‍स को करना चाहते हैं गायब? बिना महंगा ट्रीटमेंट लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे… तुरंत दिखेगा फायदा

Pet Se Nishan Kaise Gayab Kare: अगर सही देखभाल की जाए या नेचुरल चीजें लगाई जाएं तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. ऐसे में अगर आप महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के देसी नुस्खे बता रहे हैं.

Pet Se Nishan Kaise Gayab Kare

स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाएं? Image Credit- Freepik

Stretch Marks: एक वक्त के बाद शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो ही जाते हैं. हालांकि, यह एक आम समस्या है, जो अचानक वजन बढ़ने-घटने, प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलाव या तेजी से ग्रोथ होने की वजह से होती है. इस दौरान स्किन की इलास्टिसिटी प्रभावित होती है और स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं. यह मार्क्स अक्सर पेट, जांघों, कूल्हों, बाहों और कमर के आसपास ज्यादा नजर आते हैं. एक बार हो जाने के बाद दोबारा उसे ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है. हालांकि, अगर सही देखभाल की जाए या नेचुरल चीजें लगाई जाएं तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. ऐसे में अगर आप महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के देसी नुस्खे बता रहे हैं, जिवका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल का तेल आएगा काम

नारियल का तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन की सूखी परत को नरम बनाते हैं.

कैसे करें?

  • सबसे पहले तेल को एक कटोरी में निकालें.
  • फिर हल्का गुनगुना नारियल तेल करें.
  • अब इसे स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक लगाएं और मसाज करें.

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

आप घर में लगे एलोवेरा के पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सपर्ट ने मुताबिक, इसमें हीलिंग और स्किन रिपेयर गुण होते हैं, जो त्वचा की इलास्टिसिटी सुधारने में मदद करते हैं

विज्ञापन

कैसे करें?

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकालें.
  • फिर मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर 30 मिनट छोड़ दें.
  • फिर हल्के पानी से साफ कर लें. यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा होगा.

शक्कर और नींबू का स्क्रब बनाएं

चीनी मार्क्स को कम करने में मददगार हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक तरह का नेचुरल एक्सफोलिएटिंग है, जो डेड स्किन हटाकर नई स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है.

कैसे करें?

  • एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी और कुछ बूंद नींबू रस मिलाएं.
  • फिर स्ट्रेच मार्क्स पर 5 मिनट हल्के हाथ से स्क्रब करें.
  • फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

आलू का इस्तेमाल करें

आलू मार्क्स को कम करने में काफी मददगार है. कई रिसर्च में आलू में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो स्किन टोन सुधारने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें?

  • आलू का रस निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं.
  • कुछ देर बाद पानी से धो ले.

इन बातों का रखें ध्यान

  • घरेलू नुस्खे से ज्यादा आपको खूब पानी भी पीना चाहिए.
  • मार्क्स को गायब करने के लिए विटामिन C और E से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? यहां जानिए बेस्ट मार्केट जहां थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मजाफती

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ