हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: महिलाएं कभी न करें इन 5 संकेतों को इग्नोर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट  

Health Tips: अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जो अपने शरीर में हो रहे कुछ बदलावों को नजरअंदाज कर देती हैं, तो ये आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही ये बदलाव किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।  

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: महिलाएं कई बार अपने शरीर में हो रहे कुछ बदलावों को नजरअंदाज कर देती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं। ये छोटी-मोटी असुविधाएं अक्सर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, लगातार थकान हार्ट की बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। इसी तरह, लगातार सूजन डिम्बग्रंथि के कैंसर का एक सामान्य लक्षण है, जिसे अनदेखा कर दिया जाता है।

क्या कहती है रिपोर्ट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर इन संकेतो को समय पर पहचानने और समय रहते इसका इलाज करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर  कहते हैं कि ये निरंतर हेल्थ की देखभाल 20 साल की उम्र से ही शुरू हो जानी चाहिए। मासिक स्व-स्तन टेस्ट के साथ। महिलाओं को प्रभावित करने वाला सबसे आम कैंसर, स्तन कैंसर, भारत में 30 साल से कम उम्र की महिलाओं में भी बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन

इन संकेतों को पहचाने

बिना किसी कारण के वजन बढ़ना- अचानक वजन बढ़ना अक्सर PCOS और थायराइड के कारण हो सकता है। ज्यादा वजन बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

स्तन में दर्द, गांठ या निप्पल से स्राव- स्तन में दर्द हार्मोनल हो सकता है, लेकिन गांठ और निप्पल से स्राव इंफेक्शन स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

बिना किसी कारण के थकान- थकान को अक्सर नियमित तनाव या व्यस्त दिनचर्या के कारण अनदेखा कर दिया जाता है। हालांकि, लगातार बिना किसी कारण के थकान एनीमिया, थायराइड विकार या डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

लगातार सूजन और पेट दर्द- सूजन और पेट दर्द है डिम्बग्रंथि के कैंसर का संकेत हो सकता है, जिसे कई महिलाएं नजरअंदाज कर देती है।

विज्ञापन

मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग- मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि ये एंडोमेट्रियल कैंसर या फाइब्रॉएड का संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola