Health Tips: खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Health Tips: अगर आपको लगातार खांसी रहती है, तो इसे नजर अंदाज न करें क्योंकि ये खांसी फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Health Tips

Health Tips

Health Tips: लगातार या पुरानी खांसी अक्सर एक छोटी सी समस्या की तरह लग सकती है लेकिन यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी का एक लक्षण भी हो सकता है। जब खांसी 3 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है या समय के साथ बढ़ जाती है, तो यह एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत होती है। खांसी और गंभीर फेफड़ों की समस्याओं के बीच संभावित संबंध को समझना और समय पर इसका इलाज करना जरूरी हो जाता है।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के पल्मोनोलॉजी, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन के एसोसिएट डायरेक्टर और यूनिट हेड डॉ. शिवांशु राज गोयल बताते हैं कि खांसी फेफड़ों की बीमारी का संकेत कैसे हो सकती हैं?

विज्ञापन

क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)

सीओपीडी क्रोनिक ब्रोंकाइटिस फेफड़ों की बीमारियों है और इस दौरान सांस लेना मुश्किल हो जाता है। यह आमतौर पर सिगरेट के धुएं, वायु प्रदूषण या धूल के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होता है। सीओपीडी के प्रमुख लक्षणों में से एक पुरानी खांसी है जो बलगम हो सकती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और थकान फील हो सकता है।

विज्ञापन

फेफड़ों का कैंसर

पुरानी खांसी कभी-कभी फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकती है, खासकर जब यह बनी रहती है या इसकी प्रकृति में बदलाव होता है। फेफड़ों के कैंसर के कारण सूखी खांसी या खून वाली खांसी (हीमोप्टाइसिस) हो सकती है। खांसी के साथ अन्य लक्षण जैसे कि बिना किसी कारण के वजन कम होना, सीने में दर्द, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

विज्ञापन

निमोनिया

निमोनिया एक गंभीर फेफड़ों का इंफेक्शन है, जो लगातार खांसी का कारण बन सकता है, जिसके साथ अक्सर बुखार, ठंड लगना, सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है।बैक्टीरिया  या वायरल इंफेक्शन निमोनिया का कारण बन सकते हैं और अगर इलाज न किया जाए, तो इंफेक्शन फैल सकता है और इससे जान का खतरा भी रहता है। निमोनिया के कारण होने वाली खांसी आमतौर बलगम या कफ वाली हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ