नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप

Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. ऐसे में मां शैलपुत्री के लिए मखाने की खीर तैयार की जा सकती है. यहां जानिए किस तरह बनाएं मखाने की खीर.

Makhana Kheer Recipe

इस तरह बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खीर. AI Generated Image

Makhana Kheer For Navratri: नवरात्रि का आगमन मां शैलपुत्री की पूजा से होता है. मां शैलपुत्री मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं. माना जाता है कि मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद होता है, इसीलिए मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद चीजों को शामिल किया जाता है. अगर आप भी मां शैलपुत्री की पूजा कर रहे हैं तो भोग में मखाने की खीर तैयार कर सकते हैं. मखाने की खीर को माता रानी को भोग में लगाया जा सकता है और इसे प्रसाद के रूप में भी खा सकते हैं. व्रत रख रहे लोग भी व्रताहार में मखाने की खीर शामिल कर सकते हैं. ऐसे में चलिए बिना देर किए जानते हैं घर पर मखाने की खीर किस तरह बनाई जा सकती है. यहां बताई रेसिपी बेहद स्वादिष्ट और यूनिक है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाना खीर बनाने की रेसिपी

सामग्री

सूखे मेवे का पाउडर बनाने के लिए – आधा कप मखाना, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम

विज्ञापन

खीर के लिए – 4 कप दूध, एक चौथाई कप चीनी, आधा कप इलायची का पाउडर

भूनने के लिए – एक कप घी, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच किशमिश, एक कप मखाना

विज्ञापन

खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले नट्स पाउडर बनाएं. इसके लिए मिक्सर में आधा कप मखाना, 2 चम्मच काजू और 2 चम्मच बादाम डाल लें. इसके बाद सभी चीजों को बारीक पीसें और अलग रख लें.
  • अब आच पर कढ़ाही चढ़ाएं और कढ़ाही में 4 कप दूध डालें.
  • इसके बाद तैयार किया गया नट्स पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
  • अब सभी चीजों को कढ़ाही में अच्छे से हिलाएं और तबतक हिलाएं जबतक कि कढ़ाही में दूध गाढ़ा ना होने लगे.
  • अगले स्टेप में एक चौथाई कप तीनी को कढ़ाही में डालकर मिक्स करें.
  • जबतक दूध गाढ़ा और क्रीमी ना हो जाए तबतक दूध को उबालते रहें.
  • इसके बाद एक दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालें, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच किशमिश और एक कप मखाना डालकर क्रंची होने तक रोस्ट करें.
  • अब सभी भुने हुए सूके मेवों को कढ़ाही में डालें और ऊपर से आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल दें.
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आंच बंद करें.

बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट मखाने की खीर. इस खीर से मां शैलपुत्री को भोग लगाया जा सकता है और प्रसाद के रूप में खाया भी जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ