Health Tips: कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

Health Tips: अगर आप समय रहते वायरल बुखार के शुरुआती संकेतों को पहचान कर इलाज नहीं करवाते हैं, तो कई बार ये बीमारी गंभीर रूप भी ले लेती है और आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: वायरल बुखार एक आम बीमारी है,जिसमें वायरल इंफेक्शन के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। कई बार ये वायरल बुखार एक गंभीर और जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकती है। खासकर अगर इसका इलाज न किया जाए या फिर किसी का इम्यून सिस्टम खराब हो। लंबे समय तक बीमार रहने से डिहाइड्रेशन, शरीर में कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए बुखार होने पर समय रहते वायरस की पहचान करना जरूरी होता है, ताकि समय पर उसका इलाज किया जा सके। इसे लेकर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के एसोसिएट डायरेक्टर और यूनिट हेड पल्मोनोलॉजी, रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन, डॉ. शिवांशु राज गोयल ने बुखार के सामान्य कारणों के बारे में बताया है…

विज्ञापन

वायरल बुखार का कारण

इन्फ्लूएंजा (फ्लू)- इन्फ्लूएंजा इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाला एक इंफेक्शन है। इस दौरान आमतौर पर तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश हो सकते हैं।

विज्ञापन

डेंगू बुखार- डेंगू बुखार एडीज मच्छरों खासकर के एडीज एजिप्टी द्वारा फैलता है। इस दौरान  तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द और दाने नजर आते हैं।

विज्ञापन

मलेरिया- मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होता है। ये इंफेक्शन एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलते हैं। इस बीमारी के दौरान बार-बार बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, मतली और उल्टी  होती है, जो शरीर को कमजोर कर देते हैं।

इन बीमारियों के शुरुआती संकेत

बुखार- शरीर का तापमान बढ़ना, जो अक्सर 100.4°F (38°C) से अधिक होता है।

विज्ञापन

थकान- असामान्य रूप से थकान या कमजोरी।

सिरदर्द- लगातार या गंभीर रूप से सिरदर्द होना।

विज्ञापन

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द- मांसपेशियों और जोड़ों में लगातार दर्द रहना।

ठंड लगना और पसीना आना- ठंड लगने के बाद बुखार उतरते समय बहुत ज्यादा पसीना आना।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव

टीकाकरण- इन्फ्लूएंजा और कई अन्य वायरस के लिए टीके उपलब्ध हैं, जिसे आप समय पर लगवा लें।

वेक्टर कंट्रोल- मच्छर से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए अपने घर पर वेक्टर कंट्रोल करवा सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि कहीं पर भी गंदा पानी जमा न हो जिसमें मच्छर के पैदा होने की संभावना बढ़ जाए।

विज्ञापन

हेल्दी आदतों को अपनाएं- नियमित रूप से हाथ धोना, इंफेक्शन वाले लोगों से दूर रहना और अपनी डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करना ताकि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ