हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Health Tips: क्या लगातार AC में रहने से भी बढ़ सकता है मोटापा? रिसर्च में आया सामने

Health Tips: पूरी रात एसी में सोने से जहां आरामदायक नींद मिलती है, वहीं कुछ हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। वहीं ज्यादा देर एसी में रहने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है।

विज्ञापन
क्या AC में रहने से बढ़ता है मोटापा? फोटो सोर्स Freepik

Health Tips: गर्मी के शुरू होते ही लोगों को एसी की हवा में रहना काफी आरामदायक लगता है। वहीं जिसे एसी में रहने की आदत हो जाती है, उनके लिए धूप में निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। एयर कंडीशनर की हवा आपके लिए आरामदायक तो हो सकती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है? अगर आप लगातार एसी में रहते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है और कई बार आप बीमार भी पड़ जाते हैं।

ज्यादा देर तक एसी में रहने से आपकी स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। ठंडी हवा स्किन को सूखा बना सकती है और इससे आपकी त्वचा की नमी कम हो सकती है। इसके अलावा, AC की लगातार हवा से शरीर के तापमान को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण शरीर में कैलोरी बर्न नहीं होती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है?

क्या कहती है रिसर्च?

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी के रिसर्च में सामने आया कि मोटापा सिर्फ फास्ट फूड खाने या फिर एक्सरसाइज न करने से ही नहीं बढ़ता, बल्कि ज्यादा देर तक AC की ठंडी हवा में रहने से भी यह बढ़ सकता है। रिसर्च के अनुसार, बिना AC में सोने से 70 प्रतिशत तक कैलोरी बर्न होती है। वहीं, एसी में सोने से 35 प्रतिशत ही कैलोरी बर्न होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव

एसी में सोने के नुकसान

नींद का खराब होना- एसी को बहुत कम तापमान पर चालू करके सोने से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। ठंडी हवा से कंपकंपी और बेचैनी हो सकती है, जिससे रात में नींद पूरी तरह से नहीं आती। एसी और पंखे धूल और एलर्जी फैलाते हैं, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए, एसी बंद करने से अच्छी नींद का माहौल बनाने में मदद मिलती है, जिससे एलर्जी का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

शरीर में दर्द- एसी के ज्यादा इस्तेमाल से मांसपेशियों में तनाव और अकड़न हो सकती है, जिससे मौजूदा जोड़ों का दर्द या मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। ऐसी स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों को रात में एसी बंद कर देना चाहिए या ऐसा पंखा चुनना चाहिए जो असुविधा को कम करने में मदद कर सके।

सुबह की थकान- एसी चालू करके सोने से ताजी हवा नहीं मिल पाती, जिससे जागने पर थकान हो सकती है। सही वेंटिलेशन एनर्जी के लेवल के लिए जरूरी है और इसके बिना, लोग सुबह में सुस्त या थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा, ठंडी हवा डाइजेशन सिस्टम को भी प्रभावित करती है, हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकती है। साथ ही, डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे मुंह और गले सूख जाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola