---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Hair Care Tips: рдмрд╛рд▓реЛрдВ рдореЗрдВ рддреЗрд▓ рд▓рдЧрд╛рдиреЗ рдХрд╛ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ рд╕рд╣реА рддрд░реАрдХрд╛? рдЬрд╛рдиреЗрдВ рд╣реЗрдпрд░ рд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓рд┐рд╕реНрдЯ рдХреА рд░рд╛рдп

Hair Care Tips: рдЕрдЧрд░ рдЖрдк рдЕрдкрдиреЗ рдмрд╛рд▓реЛрдВ рдХреЛ рд▓рдВрдмрд╛, рдШрдирд╛ рдФрд░ рдордЬрдмреВрдд рдмрдирд╛рдирд╛ рдЪрд╛рд╣рддреЗ рд╣реИрдВ, рддреЛ рдЗрд╕рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЦрд╛рд╕ рджреЗрдЦрднрд╛рд▓ рдХреЗ рд╕рд╛рде-рд╕рд╛рде рддреЗрд▓ рд▓рдЧрд╛рдиреЗ рдХрд╛ рд╕рд╣реА рддрд░реАрдХрд╛ рднреА рдЬрд░реВрд░реА рд╣реИред рдмрд╣реБрдд рдХрдо рд▓реЛрдЧ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рд▓рдЧрд╛рдиреЗ рдХрд╛ рд╕рд╣реА рддрд░реАрдХрд╛ рдХреНрдпрд╛ рд╣реИред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рд╣реЗрдпрд░ рд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓рд┐рд╕реНрдЯ рдХреНрдпрд╛ рдХрд╣рддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना बनाए रखना आज के समय में काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसके लिए बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके साथ ही देखभाल के सही तरीके भी जरूरी होते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि केवल स्कैल्प पर तेल लगाना ही पर्याप्त नहीं होता है। ज्यादातर लोग नियमित रूप से तेल लगाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह महसूस करते हैं कि इसे लगाने का तरीका भी जरूरी होता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल को सही तरीके से लगाने से काफी फर्क पड़ सकता है। चाहे आप नारियल, सरसों, आंवला, बादाम का तेल इस्तेमाल कर रहे हों, आप उन्हें कैसे लगाते हैं, यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने तेल लगाने के सही तरीके का खुलासा किया और बताया कि इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

क्या कहते हैं हेयर स्टाइलिस्ट?

इंस्टाग्राम के वीडियो में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट चर्चा करते हुए कहते हैं कि कैसे बालों में तेल लगाने के फायदे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने बालों में तेल लगाना एक परंपरा है और इसके अपने फायदे होते हैं। ये कंडीशनिंग और बालों की सुरक्षा के लिए अच्छा है। ये तरीका बालों को नुकसान से भी बचाता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

---विज्ञापन---

वीडियो में उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि बालों में तेल लगाने से नुकसान कम होता है, बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। वह इन दावों पर सवाल उठाते हैं। जबकि सदियों से कई संस्कृतियों में तेल लगाना एक आम बात रही है। अमित बताते हैं कि बालों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में तेल लगाने की सीमाएं होती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पिएं 5 काढ़े, इंफेक्शन रहेगा दूर

प्री-वॉश ट्रीटमेंट की तरह काम करता है

उन्होंने यह भी बताया कि तेल लगाना प्री-वॉश ट्रीटमेंट के रूप में काम आता है। खास तौर पर बालों की लंबाई से लेकर सिरे तक सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बालों को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। अगर आप अपने बालों में तेल लगाना चाहते हैं तो सही तेल चुनें और बालों को धोने के बाद या फिर धोने से पहले तेल लगाएं, क्योंकि कई बार जब हम लंबे समय तक तेल लगाकर रखते हैं तो धूल-मिट्टी बालों में जमा हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या है सही तरीका?

तेल से सिर की मालिश करें- ये बालों में तेल लगाने की प्रक्रिया में सबसे जरूरी चरणों में से एक है। सही स्कैल्प मसाज बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है। तेल लगाते समय नाखूनों का उपयोग न करके उंगलियों से मालिश करें। कम से कम 10-15 मिनट के लिए मालिश करें।

तेल को गर्म करके लगाएं- तेल लगाने से पहले उसे हल्का गर्म करने से क्यूटिकल्स खुल जाते हैं। इसके लिए दो से तीन चम्मच तेल को गुनगुना होने तक गर्म करें और ध्यान रखें कि स्कैल्प जल न जाए। उंगलियों या ड्रॉपर का इस्तेमाल करें और स्कैल्प पर तेल को अलग-अलग हिस्सों में लगाएं।

---विज्ञापन---

धीरे-धीरे धोएं- तेल को धोना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करके इसे साफ किया जा सकता है। अच्छी तरह से धोने के लिए एक सॉफ्ट, सल्फेट-फ्री शैम्पू और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अगर आपने कैस्टर ऑयल जैसा गाढ़ा तेल लगाया है तो आपको दो बार अपने बालों को धोना चाहिए। नमी के लिए एक सॉफ्ट कंडीशनर या लीव-इन सीरम का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें-  क्या आपका भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल? डॉक्टर ने दी ये खास फल खाने की सलाह

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jun 08, 2025 10:50 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola