गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव

डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है और खास करके मौसम में बदलाव और मच्छर के बढ़ने पर होती है। डेंगू संक्रमण को मैनेज करने के लिए कोई स्पेशल एंटीवायरल थेरेपी या कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको खुद ही बचाव करने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं?

Source-freepik
विज्ञापन

डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है और खास करके मौसम में बदलाव और मच्छर के बढ़ने पर होती है। यह संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। यह Asymptomatic संक्रमण, डेंगू बुखार, डेंगू हैमरेजिक बुखार सहित कई सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। डेंगू संक्रमण को मैनेज करने के लिए कोई स्पेशल एंटीवायरल थेरेपी या कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको खुद ही बचाव करने पड़ते हैं। इस दौरान आपको तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द और जोड़ों के दर्द सहित गंभीर फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा गंभीर मामलों में जान जाने का खतरा भी बना रहता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर प्रिंसिपल डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला रोड, नई दिल्ली की डॉ. पंकज सोनी क्या सुझाव देते हैं?

क्रीम और मच्छरदानी का यूज करें

मच्छर भगाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करने से मच्छरों को काटने से रोका जा सकता है। उष्णकटिबंधीय स्थानों (Tropical Destinations) की यात्रा करते समय और यहां तक कि जब आप घर के अंदर हों तो अपने शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं। रात को सोने से पहले मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

पहनने के कपड़े

घर के अंदर और बाहर लंबी आस्तीन वाले और पैरों को कवर करने वाले कपड़े पहनें। खासकर तब जब आपके इलाके में डेंगू का खतरा ज्यादा है। इसलिए अपने आपको अच्छे से ढक कर रखें।

सैर का समय तय करें

यह जरूरी नहीं है कि आपको डेंगू की बीमारी घर में ही हो। यह बाहर जाने पर जैसे कि कैंपिंग ट्रिप के दौरान या बारिश के दिन टहलने के दौरान भी हो सकता है। मौसम के हिसाब से अपनी ट्रेवल का समय तय करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम से लेकर जालीदार स्लीपिंग बैग वगैरह अपने साथ हमेशा रखें।

विज्ञापन

पानी को ठहरने न दें

खाली कंटेनरों में पानी इकट्ठा न होने दें और जितने भी बर्तन होते हैं, उन्हें उल्टा करके रखें या ऐसे बर्तनों के मुंह को कसकर बंद करके रखें। जमा होने वाले पानी को रेगुलर रूप से निकालते रहें। फूलों के गमलों का पानी डेली चेंज करें।

अच्छी तरह से घर बंद करके रखें

सबसे पहले घर की खिड़कियां ठीक से बंद हों या दरवाजे में कोई छेद न हो। इससे घर में मच्छरों के घुसने की संभावना खत्म हो जाएगी। वेक्टर जनित बीमारियों को फैलाने वाले मच्छर सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस समय अपनी सभी खिड़कियां और शटर प्रॉपर बंद करके रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ