थोड़ी सी धूप भी दे सकती है बड़ी सी बीमारी, जानें सफदरजंग के विशेषज्ञ से

लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है और इससे बचना भी बहुत जरूरी हो जाता है। इसे लेकर डॉक्टर पहले से ही सतर्क रहने की सलाह देते हैं। साथ ही इससे बचने के तरीके के बारे में भी बताते हैं। 

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही लू का अलर्ट भी जारी कर दिया है। ऐसे में इसे नजरअंदार करना भारी पड़ सकता है। इसे लेकर डॉक्टर बताते हैं कि बाहर काम करने वाले लोग बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हार्ट के मरीज और पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए लू से सतर्क रहें और बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें। साथ ही धूप में ज्यादा निकलने से बचें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सफदरजंग अस्पताल के प्रिवेंटिव कम्युनिटी मेडिसिन के निदेशक प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस का मतलब कि तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट पहुंचना। 40 डिग्री सेल्सियस का मतलब होता है 104 डिग्री फारेनहाइट।

विज्ञापन

थर्मल सिस्टम तापमान को करता है कंट्रोल

शरीर का तापमान 104 डिग्री पहुंच जाने पर स्थिति खराब हो जाती है। शरीर का थर्मल सिस्टम तापमान को कंट्रोल करता है लेकिन देर तक ज्यादा तापमान में बाहर रहने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने ठंडा रखने का सिस्टम खराब हो जाता है। यह लू लगने का कारण बनता है। लू चलने पर बच्चे थोड़ी देर या एक घंटे भी बाहर खेलें तो उन्हें लू लगने का खतरा बढ़ सकता है।

कैसे करें बचाव

1. हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहने। बाहर निकलते समय पानी की बोतल, छाता, टोपी और गॉगल्स साथ रखें।

विज्ञापन

2. ताजे फल और सब्जियां खाएं, ओआरएस या होममेड ड्रिंक्स जैसे लस्सी, छाछ, लेमन वॉटर आदि का सेवन करें।

3. अगर आप धूप में बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

विज्ञापन

4. बच्चों, बुजुर्गों, और बीमार लोगों  को लू से बचने के लिए खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोग घर से बाहर निकलने से बचे।

5. अपने शरीर के तापमान को कम करने के लिए ठंडे कंप्रेस या तौलिये का इस्तेमाल करें। साथ ही आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ