तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल

अगर आप भी वजन करना चाहते हैं इसके लिए सही डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। साथ ही ये डाइट एक्सरसाइज करते समय आपकी एनर्जी को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप कौन-कौन सी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

जब वजन कम करने की बात आती है तो लोग अक्सर कई तरह के टिप्स को फॉलो करते हैं। कई बार इससे वजन घटाने में मदद नहीं मिलती, लेकिन कई तरह की समस्याएं जरूर पैदा हो जाती है। अगर आप वाकई वजन कम करना चाहते हैं तो सही सही डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी है। साथ ही आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। वजन घटाने के लिए  एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने के बाद आपको अनहेल्दी खाना खाना बंद कर देना चाहिए और बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इसके लिए आप कुछ हेल्दी फूड को चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि हेल्थलाइन की रिपोर्ट के आपको अपनी डाइट में किन-किन फूड को शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

अंडा

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना एक से दो अंडे खाएं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ फील कराते हैं। इस वजह से आप अनहेल्दी खाना खाने से बच सकेंगे और कम कैलोरी का सेवन करेंगे। इससे स्वाभाविक रूप से वजन कम होता है।

विज्ञापन

हरी सब्जियां

हल्के से पकाए गए पालक, केल, कोलार्ड ग्रीन्स, ब्रोकोली और इसी तरह की सब्जियां खाने से वजन को कंट्रोल रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी। आप जितनी ज्यादा हरी सब्जियां खाएंगे वजन घटाने में उतनी ही ज्यादा मदद मिलेगी।

मछली

वजन कम करते समय अपनी ताकत बढ़ाने के लिए के लिए अपने आहार में मछली शामिल करें। मछली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये हेल्दी फैट का एक अच्छा सोर्स माना जाता है।

विज्ञापन

चिकन ब्रेस्ट

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है और इसके लिए ताकत की जरूरत होती है। बिना वजन बढ़ाए ताकत हासिल करने के लिए चिकन ब्रेस्ट एक बेहतर ऑप्शन है। यह आपका वजन बढ़ाए बिना भरपूर एनर्जी प्रदान करता है।

एवोकाडो

हालांकि, एवोकाडो महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आपके हार्ट को हेल्दी रखता है, शरीर को हेल्दी फैट प्रदान करता है और विटामिन की कमी को भी पूरा करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ