Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह महिलाओं के लिए एक खास त्यौहार होता है, जिसमें सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान और गहनों से सजी-धजी नजर आती हैं। अगर आप भी इस तीज पर अपने लुक में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं और सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो एक खूबसूरत नथनी जरूर पहनें। नथनी न सिर्फ आपकी सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि पूरे लुक को रॉयल टच भी देती है। आइए जानते हैं टॉप ट्रेंडिंग नथनी के विकल्पों के बारे में, जिन्हें आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
हैवी नथनी बिना चेन के
बिना चेन वाली हैवी नथनी चेहरे को रॉयल लुक देती है। अगर आप भारी गहनों की शौकीन हैं लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यह नथनी एक बेहतरीन विकल्प है। यह चेहरे पर आकर्षक प्रभाव डालती है और किसी भी पारंपरिक पोशाक के साथ खूब जचती है।
फ्लोरल नथनी
फूलों के डिजाइन वाली नथनी आजकल काफी ट्रेंड में है। यह नथ आपको फ्रेश और खूबसूरत लुक देती है। यह हर पैटर्न के साथ आसानी से मैच हो जाती है। आप इसे हल्के मेकअप और सिंपल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।
सिंपल फ्लोरल सर्कल नथ
सिंपल फ्लोरल सर्कल नथ बेहद सुंदर लगती है। यह उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करती हैं। गोल डिजाइन में हल्के फूलों की नक्काशी वाली यह नथ हर फेस टाइप पर सूट करती है और बहुत प्यारा लुक देती है।
महाराष्ट्रीयन नथ
महाराष्ट्रीयन नथ काफी प्रसिद्ध हैं। इसकी डिज़ाइन पहली नजर में ही दिल जीत लेती है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक में महाराष्ट्रीयन टच जोड़ना चाहती हैं तो यह नथ बेस्ट ऑप्शन है। इसकी खास डिजाइन और मोतियों की सजावट आपको एक शाही अंदाज देती है।
मोती नथ
मोती से सजी हुई नथ हर समय पसंद की जाती है। यह नथनी हर उम्र की महिलाओं पर फबती है और चेहरे को एक सॉफ्ट, क्लासिक लुक देती है। आप इसे किसी भी पारंपरिक ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर पैरों की बढ़ाएं खूबसूरती, ट्राई करें ये मॉडर्न आल्ता डिजाइन्स
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines