Acharya Balkrishna Health Tips: आजकल बालों के झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है. खानपान, पॉल्यूशन और तनाव के चलते हेयर फॉल होता है. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि अब छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स को बालों में लगाने से भी हेयर फॉल होता है. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले तो इन चीजों को छोड़कर कुछ आयुर्वेदिक चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत है. आंवला को बालों में लगाना चाहिए. इससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल काले होते हैं.
क्या है बाल झड़ने का कारण?। Hair Fall Reasons
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि बाल झड़ने की वजह बाजार में मिलने वाले शैंपू है, जो हानिकारक होते हैं उनका ज्यादा इस्तेमाल है. शरीर में विटामिनों की कमी से हेयरफॉल होता है. गंजापन अनुवांशिकी से भी आता है. अगर किसी को कोई बीमारी हो तो भी बाल झड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें-विटामिन बी-12 से भरपूर इन पत्तियों को रोजाना करें सेवन, नहीं होगा शरीर में कहीं भी दर्द
बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए घरेलू नुस्खे। Home Remedy to Reduce Hair Fall
- आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में बताया है कि इन तीन उपायों की मदद से बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है. आप आंवला खा सकते हैं. ऐलोवेरा और आंवला का जूस बनाकर पी सकते हैं.
- बालों के झड़ने को रोकने के लिए आप 1 लोहे की कढ़ाई में आंवले का रस, रीठा और शिकाकाई को पानी में मिलाकर उस पानी को उबालें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस पानी से बालों को धोएं.
- आप घर की बनी हुई छाछ से भी बालों को धो सकते हैं.
आंवला बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
आंवला विटामिन-सी का सोर्स होता है जिसे खाने से या उसके रस को लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती है. एमिनो एसिड्स से भरपूर आंवला बालों को काला रखता है. आंवला खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ होती है. आंवला का रस बालों में लगाने से बाल मुलायम होते हैं.
ये भी पढ़ें-गुनगुने पानी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से क्या होगा? जानिए पीने का सही समय और तरीका
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines