हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hair Care Tips: हेयर केयर के लिए अंडे में मिलाएं ये चीजें, सर्दियों में भी चमकेंगे बाल  

Hair Care Tips: सर्दियों में अगर आप अपने बालों की खास देखभाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अंडे से बने हेयर केयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कई तरह की चीजों को भी इसमें मिला सकते हैं।

विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips: सर्दियों में बालों के जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बालों की खास देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। इसके लिए आप प्रोटीन, विटामिन-ए, डी, ई, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। एग योक बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जबकि इसका सफेद वाला भाग बालों को साफ करने और एक्स्ट्रा ऑयल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके लिए आप अंडे से बने हेयर मास्क कर सकते है और साथ ही इसमें कई तरह की चीजों को मिला सकते हैं। आइए जानते  अंडे में आप किन-किन चीजों को मिलाकर  हेयर मास्क बना सकते हैं?

अंडा, ऑलिव ऑयल और शहद

अंडा, ऑलिव ऑयल और शहद का अच्छे पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 20 से 30 मिनट लगाने के बाद धो लें। ये आपके बालों को स्मूथ और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आपके बालों मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

अंडा में मिलाएं नारियल या बादाम का तेल

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक अंडे में 2 टेबल स्पून नारियल या फिर बादाम का तेल मिलाएं और इसे मास्क के तरह अपने बालों पर लगाएं। इसे लगाने के 1 घंटे बाद धो लें। ये बालों को डीप कंडीशनिंग करने में मदद करता है।

अंडे में मिलाएं नींबू

अंडे में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों की डीप क्लीनिंग होती है और डैंड्रफ दूर रहता है। इसके लिए अंडे में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे आधे घंटे तक लगाकर रखें और इसके बाद धो लें।

विज्ञापन

अंडा में मिलाएं ग्रीन टी

ग्रीन टी और अंडे को मिलाकर एक हेयर केयर मास्क तैयार करें। इसके बाद इसे 20 से 25 मिनट के लिए बालों पर लगाएं इसके बाद इसे धो लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को हेल्दी और मजबूत रखने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola