Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

अलमारी में गर्मियों के कपड़े नहीं हैं? इन मार्केट से करें खरीदारी… बेहद सस्ते में हो जाएगा काम 

Best Markets For Summer Clothes: अगर आपकी अलमारी गर्मियों के कपड़ों से खाली है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको दिल्ली के सस्ते मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें एक्सप्लोर किया का सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 31, 2026 09:49
Best Markets For Summer Clothes
दिल्ली के बेस्ट समर मार्केट्स- Image Credit News24

Garmiyon Ke Liye Kahan Se Kapde Kharide: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और लोग हल्के, ढीले और सुकून देने वाले कपड़ों की तलाश में हैं. कपड़ों की तलाश में लोग अपनी पूरी अलमारी छान लेते हैं, लेकिन उन्हें कुछ खास मिलता नहीं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप बेहद कम कीमत में स्टाइलिश और लेटेस्ट फैशन के कपड़े खरीद सकते हैं. देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- नरम-मुलायम राइस इडली से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, स्वाद और सेहत दोनों का रखेगा ख्याल

---विज्ञापन---

सरोजिनी नगर मार्केट  

सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों को खरीदने की बात आती है तो सरोजनी का काम जरूरी माना जाता है. गर्मियों के कपड़े खरीदने के लिए सरोजिनी नगर मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़े बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं. यहां पर आपको 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के समर टॉप्स और टी-शर्ट मिल जाएंगे. 

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट 

यह मार्केट हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है. खासकर महिलाओं के लिए यहां समर कुर्तियां और सूट की शानदार रेंज मिलती है. आप यहां से बजट में कॉटन सूट और कुर्तियां खरीद सकते हैं. अगर आपको डेली वियर ड्रेसेस चाहिए तो वो भी आसान से मिल जाएंगी. फुटवियर और एक्सेसरीज के लिए इस मार्केट को एक्सप्लोर किया जा सकता है. 

---विज्ञापन---

जनपथ मार्केट 

अगर आप कुछ अलग और हटकर पहनना चाहते हैं, तो जनपथ मार्केट आपके लिए बेस्ट है. यहां इंडो-वेस्टर्न और बोहो स्टाइल के कपड़े भी मिलते हैं. आप अपने लिए यहां से कुर्ती और स्टाइलिश टॉप्स भी खरीद सकते हैं. 150 से लेकर 1500 रुपये तक आपको हैंडबैग और जंक ज्वेलरी भी आसानी से मिल जाएगी.  

पालिका बाजार

गर्मी में बाहर शॉपिंग करना मुश्किल लगता है तो पालिका बाजार एक अच्छा ऑप्शन है. यह अंडरग्राउंड मार्केट है, जहां AC में आराम से शॉपिंग कर सकते हैं. आपको यहां पर टी-शर्ट, जींस, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज आदि भी खरीद सकते हैं. बस आपको सस्ता सामान खरीदने के लिए यहां पर घूमना होगा. 

कमला नगर मार्केट 

यह मार्केट खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां आपको ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली कपड़े आसानी से मिल जाते हैं. आपको यहां पर कैजुअल वियर आसानी से मिल जाएंगे. बस आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा. वरना आपको यहां पर जींस और समर वियर कपड़े के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- Natural Hair Care Tips: दही से बालों को कैसे दें नेचुरल चमक और मजबूती, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

First published on: Mar 31, 2026 09:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.