Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या आपके भी फ्रिज से आती है तेज बदबू? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उनके फ्रिज से अजीब तेज बदबू आती है, जिस कारण उन्हें कई बार सिर में दर्द हो जाता है और फ्रिज खोले का मन भी नहीं करता है. ऐसे में हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जो आपकी मदद कर सकते हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 1, 2026 16:04
Fridge Smell Problem
फ्रिज की बदबू कैसे खत्म करें.

आज के समय में फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है. सब्जियां, फल, दूध, बचा हुआ खाना, नॉनवेज, सभी कुछ फ्रिज में ही रखा जाता है. इससे चीजें जल्दी सड़ती नहीं है, और सुरक्षित रहती है. लेकिन कई बार जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, अंदर से अजीब और तेज बदबू आने लगती है. यह बदबू न सिर्फ परेशान करती है, बल्कि फ्रिज में रखे बाकी खाने की क्वालिटी भी खराब कर सकती है. अक्सर लोग इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही छोटी सी समस्या आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Valentine Day 2026: क्रश को करना चाहते हैं प्रपोज? ये 5 टिप्स आएंगे सबसे ज्यादा काम

---विज्ञापन---

फ्रिज से बदबू क्यों आने लगती है

फ्रिज में बदबू आने की सबसे बड़ी वजह पुराने या खराब हो चुके खाने की चीजें होती हैं. इसके अलावा दूध या ग्रेवी गिर जाना, लंबे समय तक बिना ढके खाना रखना और वक्त-वक्त पर अच्छे से सफाई न करना भी बदबू की समस्या पैदा कर सकता है. बता दें कि नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे बदबू और तेज हो जाती है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि बदबू हटाने के लिए किसी महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू चीजें ही काफी असरदार साबित होती हैं, जो इस बदबू को तुरंत गायब कर सकती हैं.

ये चीजें खत्म कर देंगी बदबू

---विज्ञापन---

बदबू को दूर करने करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो लगभग हर घर में रखी होती है. इनमें:

  • बेकिंग सोडा: एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर उसे फ्रिज में किसी कोने में रखे दें, यह बदबू को सोख लेता है. यह तरीका बदबू को खत्म करने के साथ-साथ फ्रिज में ताजगी भी बनाए रखता है.
  • नींबू या संतरे के छिलके: नींबू और संतरे के छिलकों की प्राकृतिक खुशबू फ्रिज की बदबू को जल्दी खत्म कर सकती है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए एक प्लेट में ताजे छिलके रखकर फ्रिज में रखें, इससे अंदर हल्की और साफ महक बनी रहेगी और बदबू कम हो जाएगी.
  • कॉफी पाउडर या बीन्स: बदबू दूर करने के लिए कॉफी भी मददगार है. कॉफी में बदबू सोखने की अच्छी क्षमता होती है, खासकर नॉनवेज की गंध के लिए. इसे इस्तेमाल में लेने के लिए एक कटोरी में कॉफी डालकर फ्रिज में रखें, कुछ ही समय में बदबू कम होने लगेगी.
  • नींबू और लौंग: आधे नींबू में 2-3 लौंग लगाकर फ्रिज में रखने से भी बदबू दूर होती है और ताजगी बनी रहती है. इस बात भी ध्यान रखें कि हर दो दिन में नींबू बदलते रहें.
  • सूखी चाय की पत्तियां: सूखी चाय की पत्तियां भी आपकी मदद कर सकती है, बता दें कि यह बदबू और नमी को सोख लेती हैं. आप एक कटोरी में सूखी चाय पत्ती भरकर फ्रिज में रखे दें, इससे फ्रिज ज्यादा समय तक साफ और फ्रेश रहेगा.
  • इन सबके अलावा आपको चाहिए कि आप हर हफ्ते फ्रिज की अच्छे से सफाई करें और जो खाना खराब हो रहा हो, उसे तुरंत निकाल दें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया राहत पाने का सबसे असरदार तरीके

First published on: Feb 01, 2026 04:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.