Foods & Drinks To Avoid In Summer: गर्मियों के मौसम में लू और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। थोड़ी देर के लिए भी अगर व्यक्ति घर से बाहर चला जाता है, तो चिलचिलाती धूप से हालत खराब हो जाती है। शरीर की एनर्जी तो कम होती ही है। साथ ही प्यास भी ज्यादा लगती है। ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूरी है कि आप सही डाइट लें और अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव करें। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से तपती धूप में आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
चाय
गर्मियों में ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे बॉडी में एसिड रिटेंशन की समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, कब्ज और पेट से संबंधित अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Green Coffee पीने के 5 फायदे, कैसे बनाएं और जानें Green Tea से कैसे बेहतर?
मांसाहारी खाना
गर्मियों में मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए। दरअसल, चिकन, अंडा, मछली और मटन आदि मांसाहारी खाने को पेट में पचने में समय लगता है। ऐसे में पाचन क्रिया धीरे-धीरे अपना काम करती है। वहीं अगर पाचन क्रिया खराब हो जाती है, तो इससे दस्त और डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।
शराब
चिलचिलाती धूप और लू के दौरान शराब पीना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा शराब पीने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऐसे में कमजोरी, चक्कर आना, उल्टी होना, घबराहट और जी मचलना आम बात है।
तला भुना और मसालेदार खाना
गर्मियों में तला-भुना और मसालेदार खाना कम से कम खाना चाहिए। इस मौसम में इस तरह का खाना खाने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा पेट दर्द, गैस, पेट में जलन, कब्ज, उल्टी, दस्त और एसिडिटी होने का खतरा बढ़ जाता है।
कॉफी
तपती गर्मी में कॉफी पीने की आदत आपको बीमार कर सकती है। इसमें कैफीन की उच्च मात्रा होती है, जिससे बॉडी का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में पसीना आने लगता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जो कि डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 फलों को फ्रिज में स्टोर करके खाना पड़ सकता है भारी, पेट हो सकता है खराब
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
2 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
3 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
20 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
21 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
23 hrs agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
23 hrs agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
23 hrs agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
23 hrs agoग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
1 day agoपौधे की पत्ती से कैसे उगाएं नया जेड प्लांट? यहां जानिए बिना बीज के लगाने का आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines