हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

62 की उम्र में भी एक्ट्रेस अनीता राज इतनी फिट कैसे ? वर्कआउट विडिओ बना मंडे मोटिवेशन,भूमि पेडनेकर ने भी किया तारीफ

अगर आपको सोमवार को वर्कआउट करने के लिए मोटिवेशन की जरूरत है, तो अभिनेत्री अनीता राज का जिम वीडियो आपको मोटिवेट कर सकता है। जानिए 60 की उम्र के बाद भी वह खुद को फिट और मजबूत कैसे बनाए रखती हैं।

विज्ञापन

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि सोमवार को एक्सरसाइज करने का मन ही नहीं करता? अगर हां, तो अनीता राज का यह वर्कआउट वीडियो आपकी सोच बदल सकता है। 29 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसमें वह  एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने उनकी तारीफ की जिनमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं। भूमि ने उनके वीडियो पर फायर इमोजी डालकर उनकी मेहनत की तारीफ की।

अनीता राज का खास डंबल वर्कआउट

अपने वीडियो के कैप्शन में अनीता ने लिखा, “शनिवार ताकत का दिन है – नीचे झुको, पुशअप करो और मजबूत बनो…”

डंबल वर्कआउट मसल्स को मजबूत बनाने और ताकत बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वीडियो में अनीता डंबल पुशअप एक अलग अंदाज में करते हुए दिखीं। उन्होंने पहले प्लैंक पोजिशन में आकर अपने हाथ फैलाए, बाहें सीधी रखीं और अपने बॉडी को सिर से लेकर एड़ी तक सीधा रखा।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे झुकाया जब तक कि उनका सीना जमीन के करीब नहीं आ गया। फिर उन्होंने अगली लाइन में रखे डंबल्स की ओर बढ़ते हुए पुशअप किया और इस प्रक्रिया को दोहराया।

पुशअप करने के फायदे

पुशअप देखने में एक आसान एक्सरसाइज लगती है, लेकिन इसे सही तरीके से करने पर पूरे शरीर की मसल्स पर असर पड़ता है। इसे कहीं भी और किसी भी फिटनेस लेवल के हिसाब से किया जा सकता है।

विज्ञापन

Webmd.com के अनुसार पुशअप के कई फायदे हैं, जैसे:

  • कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
  • कंधों और कमर के निचले हिस्से को चोट से बचाता है।
  • बैलेंस और पॉश्चर सुधारता है।
  • शरीर को ज्यादा लचीला बनाता है।
  • खेल और शारीरिक ऐक्टिविटी में प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।

 

ये भी पढ़ें -विराट कोहली की तरह रहना चाहते हैं फिट? इन 3 आदतों को करें डेली रुटीन में शामिल

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola