Fashion Tips: चिकनकारी की पहचान करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, जानें असली है या नकली

Fashion Tips: चिकनकारी की मांग बढ़ने के कारण बाजारों में असली के जगह नकली चिकनकारी वाले कपड़े मिलने लगे हैं। ऐसे में अगर आप असली और नकली के बीच पहचान करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए टिप्स को अपना सकते हैं…

Fashion Tips

Fashion Tips

विज्ञापन

Fashion Tips: चिकनकारी एक पारंपरिक कढ़ाई कला रूप है, जिसकी शुरुआत भारत के लखनऊ शहर में हुई थी। आज भी यहां के कुशल कारीगर सदियों से इस तकनीक को निखार रहे हैं। चिकनकारी को सूती, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे कपड़ों पर किया जाता है। कारीगर अपने हाथों से उसके पैटर्न को सावधानीपूर्वक बुनते हैं। इसके लिए अक्सर पेस्टल रंग पर सफेद धागों का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में इसकी बढ़ती मांग के कारण बाजारों में नकली चिकनकारी भी मिलने लगे हैं। ऐसे में असली और नकली का फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है। आइए जानते हैं कि आप असली और नकली चिकनकारी की पहचान कैसे कर सकते हैं?

नेचुरल रंग

असली चिकनकारी की खासियत ये होती है कि इसमें नेचुरल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। चमकीले या सिंथेटिक रंग चिकनकारी के नकली होने का संकेत होते हैं। वहीं, असली चिकनकारी के बारीक रंग की कढ़ाई उसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

सटीक धागा का काम

शुद्ध चिकनकारी की पहचान इसकी बारीक और समान रूप से फैली हुई सिलाई से होती है, जो कारीगर की सटीकता को दर्शाती है। वहीं, इसके विपरीत नकली चिकनकारी में अक्सर असमान या जल्दबाजी में किया गया धागे का काम दिखता है, जो कढ़ाई मशीन से की जाती है।

विज्ञापन

अस्त-व्यस्त धागे

असली चिकनकारी के पीछे की तरफ अक्सर हाथ से कढ़ाई किए गए धागों और गांठों की थोड़े-से अस्त-व्यस्त धागे दिखते हैं। वहीं, नकली चिकनकारी का पीछे का हिस्सा साफ-सुथरा दिखाई देता है।

नाजुक कपड़ा

नजदीक से चेक करने पर असली चिकनकारी छूने में मुलायम महसूस होती है। असली चिकनकारी आमतौर पर हल्के कपड़ों पर तैयार की जाती है, जो उसकी शुद्धता की पहचान होती है।

विज्ञापन

हैंडक्राफ्टेड इम्पेर्फेक्शन

असली चिकनकारी की खासियत हैंडक्राफ्टेड होती है, जो छूने से ही पता चल जाती है। मशीन से बनी असली चिकनकारी में थोड़ी अलग ही नजर आती हैं और इसमें  हैंडक्राफ्टेड इम्पेर्फेक्शन जिससे पहचाना जा सकता है कि ये नकली है या असली।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ