फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन में हो जाती है खराब? जानिए कहीं आप कर तो नहीं रहे बड़ी गलती
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि सब्जियां फ्रिज में कितने दिनों तक हम सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं स्टोर करने का सही तरीका.

फ्रिज का इस्तेमाल सिर्फ पानी ठंडा करने या फिर बर्फ जमाने के लिए ही नहीं बोता है, बल्कि सब्जियां, फल और खाने की अन्य चीजें लंबे समय तक सुरक्षित रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में सब्जियां कितने दिनों तक सुरक्षित रह सकती है? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
फ्रिज में सब्जियां रखने से पहले जानें ये बातें
2 / 7गर्मियों में हो या सर्दियों में, एक साथ ज्यादा सब्जियां खरीदकर फ्रिज में रखना आम बात है, क्योंकि ऐसा करने से रोज बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है. लेकिन हर सब्जी फ्रिज में लंबे समय तक ताजी रहे ऐसा जरूरी नहीं है.
हर सब्जी का होता है अलग स्टोरेज तरीका
3 / 7सब्जियों को फ्रिज में रखने भर से उनकी ताजगी बनी नहीं रहती. आपको बता दें कि, तापमान, नमी, पैकिंग और सब्जी का प्रकार भी काफी मायने रखता है. इसलिए सब्जियों को उनकी जरूरत के हिसाब से रखना चाहिए, तभी वे ज्यादा दिनों तक अच्छी रहेंगी और सेहत पर असर नहीं डालेंगी.
हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है
4 / 7पालक, मेथी, धनिया जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं (आमतौर पर 3-4 दिनों में). इन्हें फ्रिज में रखने से पहले साफ करके अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए. ज्यादा नमी रहने पर पत्तियां जल्दी खराब हो सकती हैं. इसलिए इन्हें कुछ दिनों में इस्तेमाल कर लें और ज्यादा न रखें.
गाजर और बीन्स कई दिन चलती हैं
5 / 7गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां सही तरीके से रखने पर कई दिनों तक चल सकती हैं (आमतौर पर 6-7 दिन). इन्हें फ्रिज के सब्जी वाले हिस्से में रखना बेहतर रहता है. बहुत ज्यादा बंद पैकिंग के बजाय थोड़ी हवा वाली पैकिंग इस्तेमाल करना ठीक रहता है, इससे ये सब्जी लंबे समय तक फ्रश रह सकती हैं.
कटी सब्जियों को ऐसे रखें
6 / 7कटी हुई सब्जियों को लंबे समय तक फ्रिज में रखना ठीक नहीं माना जाता. काटने के बाद सब्जी बैक्टीरिया के संपर्क में आने की संभावना भी बढ़ती है. इसलिए इन्हें साफ, ढके कंटेनर में रखकर जल्द इस्तेमाल करें.
बची हुई पकी सब्जी का रखें ध्यान
7 / 7अगर पकी हुई सब्जी बच गई है तो उसे कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक न छोड़ें, बल्कि इसे जल्दी ठंडा करके फ्रिज में रख दें. दोबारा खाने से पहले सब्जी को अच्छी तरह गर्म करना बेहतर होता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही? जानिए लें स्टोर करने का सही तरीका अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.



















