Train Toilet Tips: ट्रेन के टॉयलेट में जाने से पहले बैग में रखें ये 5 चीजें, सफर में बनी रहेगी हाइजीन
Washroom Hygiene Tips: ट्रैवल करते वक्त सबसे ज्यादा दिक्कत फ्रेश होने या टॉयलेट इस्तेमाल करने की होती है. अगर सफर ट्रेन से किया जा रहा है तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आपको अपने हाइजीन पर खास ध्यान देना चाहिए.

ट्रेन से एक लंबे सफर पर जाने का अपना अलग ही मजा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कार या बस के मुकाबले ट्रेन का सफर ज्यादा आरामदायक होता है और सामान रखने में परेशानी भी नहीं होती. हालांकि, ट्रेन से लंबा सफर करते वक्त अपने पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना भी जरूरी है. खासकर, ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो अपने बैग में कुछ छोटी लेकिन काम की चीजें जरूर रखें.
हैंड सैनिटाइजर
2 / 6ट्रेन के टॉयलेट में जाने से पहले और बाहर आने के बाद हाथों की सफाई जरूरी है. इसलिए बैग में छोटा हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें. अगर किसी वजह से साबुन और पानी मौजूद न हो या हाथों को तुरंत साफ करना हो तो सैनिटाइजर काम आ सकता है. इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
वेट वाइप्स
3 / 6टॉयलेट इस्तेमाल करने से पहले सीट या आसपास की चीजों को साफ करने के लिए वेट वाइप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, हाथों पर लगी गंदगी साफ करने के लिए भी वेट वाइप्स इस्तेमाल किया जा सकता है. सफर के लिए छोटे पैक वाले वाइप्स रखना अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
टिश्यू पेपर
4 / 6ट्रेन के टॉयलेट में टिश्यू पेपर हर समय मौजूद हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए अपने बैग में टिश्यू का छोटा पैकेट रखना बेहतर है. हाथ सुखाने, किसी चीज को साफ करने या जरूरत के समय टिश्यू काम आ सकता है. आप एक पेपर रोल रख सकते हैं, क्योंकि ज्यादा रखने से सामान भारी हो जाता है.
पेपर सोप या छोटा साबुन
5 / 6हाथ धोने के लिए साबुन सबसे जरूरी चीजों में से एक है. ट्रेन के टॉयलेट में साबुन न होने पर पेपर सोप या छोटा साबुन आपके काम आ सकता है. टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद साबुन और साफ पानी से हाथ धोना हाइजीन बनाए रखने का आसान तरीका है.
छोटा कचरा बैग
6 / 6टिश्यू, वेट वाइप्स या दूसरी इस्तेमाल की गई चीजों को इधर-उधर रखने के बजाय एक छोटे कचरा बैग में जमा किया जा सकता है. इससे आपका सामान और बैग भी साफ-सुथरा रहेगा. हालांकि, इस्तेमाल की गई चीजों को बाद में ट्रेन में मौजूद डस्टबिन में ही डालें. इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन में हो जाती है खराब? जानिए कहीं आप कर तो नहीं रहे बड़ी गलती