News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Organic Dhoop: हर साल दिवाली पूजा में हम ढेर सारे फूलों का उपयोग करते हैं गेंदे, गुलाब, कमल और अन्य रंग-बिरंगे फूल. पूजा के बाद ये फूल अक्सर कचरे में फेंक दिए जाते हैं, जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए फूलों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही शुद्ध और प्राकृतिक ऑर्गेनिक धूप बना सकते हैं? यह न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि आपके घर को भी शुद्ध और सुगंधित बनाता है. अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि आप आसानी से घर पर कि तरह से नेचुरल धूप बना सकते हैं.
ये भी पढे़ं-Govardhan Puja: मथुरा और वृंदावन जाकर सिर्फ गोवर्धन भगवान के नहीं, इन मंदिरों के भी करें दर्शन
ऑर्गेनिक धूप बनाने के लिए सबसे पहले दिवाली के बाद बचे हुए फूलों को 2-3 दिन धूप में सुखा लें जब तक वे पूरी तरह सूख जाएं. सूखे फूलों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें. इसमें सुगंधित तत्व पहले से मौजूद होते हैं. अब इस पाउडर में थोड़ा कपूर, गोबर पाउडर (या अगरबत्ती पाउडर), और एक चम्मच शहद या गुड़ मिलाएं. ये बाइंडिंग एजेंट का काम करेंगे.
इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें.अब इस मिश्रण को धूप या कोन (cone) के आकार में हाथ से या सांचे की मदद से बना लें. इन्हें 2-3 दिन धूप में सूखने के लिए रखें जब तक यह सख्त न हो जाएं.
सुखने के बाद इसे किसी सुरक्षित स्थान पर जलाएं ये सामान्य धूप की तरह जलते हैं और घर को शुद्ध करते हैं. इनसे निकलने वाला धुआं पूरी तरह प्राकृतिक और हानिकारक रसायनों से मुक्त होता है.
ये भी पढे़ं-Govardhan Puja: पहली बार कर रहे हैं गोवर्धन पूजा? इस तरह बनाएं भगवान की प्रतिमा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।