How To Store Curry Leave: करी पत्ते अक्सर ही बाजार से खरीदे जाते हैं और घर में लाकर फ्रिज में रखे जाते हैं. लेकिन, ये करी पत्ते (Curry Patte) चाहे कितने ही ताजे खरीद लिए जाएं, कुछ ही दिनों में सूखना शुरू कर देते हैं. ऐसे में बार-बार करी पत्ते खरीदना भी झंझट लगने लगता है. लेकिन, आपकी यह दिक्कत कुछ आसान टिप्स से दूर हो सकती है. यहां जानिए वो कौन से तरीके हैं जिन्हें ध्यान में रखकर अगर करी पत्ते स्टोर किए जाएं तो ये जल्दी सूखते नहीं है और लंबे समय तक ताजा रहते हैं.
करी पत्ते कैसे रखें ताजा | How To Keep Curry Leaves Fresh
करी पत्ते अक्सर ही नमी के कारण काले पड़ जाते हैं या फिर नमी की कमी होने पर सूख जाते हैं. ऐसे में इन्हें सही नमी के साथ रखना जरूरी होता है. करी पत्तों पर अगर मिट्टी लगी होती है तब भी वे जल्दी सूखकर खराब होने लगते हैं. ऐसे में इन्हें धोकर रखना जरूरी है. लेकिन, करी पत्ते तुरंत धोने के बाद फ्रिज में नहीं रखने चाहिए. करी पत्तों को धोकर और फिर उनका एक्सेस पानी निकल जाने तक उन्हें बाहर ही रखना चाहिए. जब पत्ते सूखे हुए नजर आने लगें तब उन्हें फ्रिज में रखें.
करी पत्ते लंबे समय तक ताजा (Fresh Curry Leaves) रहें इसके लिए उन्हें पेपर टावल में लपेटकर रखा जा सकता है. पेपर टावल से करी पत्तों को पोंछकर इस पेपर टावल में ही करी पत्तों को लपेटकर फ्रिज में रखने से पत्तों पर एक्सेस नमी नहीं रहती है और पत्ते जल्दी खराब नहीं होते हैं, जल्दी सूखते भी नहीं हैं और लंबे समय तक हरे और ताजा बने रहते हैं.
फ्रिज में करी पत्तों को लंबे समय तक इस्तेमाल लायक ताजा बनाए रखने के लिए इन्हें तने के बिना स्टोर किया जा सकता है. करी पत्ते के तने से सारी पत्तियां अलग कर लें. अब इन्हें कंटेनर में डालें और पानी से धोएं. इसके बाद कंटेनर से सारा पानी निकाल दें.
अगर कोई करी पत्ता खराब या सड़ा हुआ नजर आए तो उसे हटा दें. अब सभी करी पत्तों को रसोई वाले कपड़े पर खुला बिछाएं और हवा लगाकर सुखाएं. इससे पत्ते सूखेंगे नहीं बल्कि उनमें से एक्सेस नमी या पानी निकल जाएगा.
जब पत्तों से सारी नमी निकल जाए तो उन्हें किचन टावल या पेपर टावल में बांधकर स्टोरेज कंटेनर में रखें. इससे करी पत्तों में पर्याप्त नमी रहेगी, एक्सेस नमी नहीं रहेगी, पत्ते जल्दी सूखेंगे नहीं और खराब भी नहीं होंगे.