Govardhan Puja: पहली बार कर रहे हैं गोवर्धन पूजा? इस तरह बनाएं भगवान की प्रतिमा

Govardhan Puja: ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो पहली बार गोवर्धन पूजा करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि भगवान की प्रतिमा कैसे बनाई जाए.
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आइए जानते हैं कि आप भगवान गोवर्धन की प्रतिमा कैसे सरलता से बना सकते हैं और उसे सजा सकते हैं.

Govardhan Puja decoration ideas

घर पर बच्चों के साथ ऐसे बनाएं श्रीकृष्ण की गोवर्धन प्रतिमा.Image Source Social Media

Govardhan Puja Murti: गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है. इस दिन गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की जाती है. हालांकि बहुत से लोग पहली बार यह पूजा करते हैं और उन्हें यह समझ नहीं आता कि भगवान गोवर्धन या श्रीकृष्ण की प्रतिमा कैसे बनाई जाए, कौन-से सामग्रियों का उपयोग हो, और पूजा की विधि क्या हो. गर आप भी पहली बार गोवर्धन पूजा कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि भगवान की प्रतिमा कैसे बनाएं, तो आइए जानते हैं आसान और पारंपरिक तरीका जिससे आप श्रद्धा के साथ पूजा कर सकें और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पा सकें.

विज्ञापन

गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाने के सरल तरीके | Govardhan Puja Murti Decoration Tips

फूलों से करें सजावट

आप पूजा स्थल पर मिट्टी से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर रंग-बिरंगे फूलों से उसे सजा सकती हैं. फूलों की माला, पत्तियां और गुलाल से प्रतिमा को बेहद सुंदर रूप दिया जा सकता है.

विज्ञापन

शीशे से करें साज-सज्जा

आप प्रतिमा के पीछे या आसपास छोटे शीशों या चमकदार कागज का उपयोग करके सुंदर सजावट कर सकती हैं. इससे प्रतिमा में चमक आएगी और पूजा स्थल आकर्षक लगेगा.

विज्ञापन

पर्वत के आकार में बनाएं प्रतिमा

आप केवल गोवर्धन पर्वत के आकार की एक छोटी सी मिट्टी की आकृति बनाकर पूजा कर सकती हैं. यह पारंपरिक और सरल तरीका होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो संपूर्ण प्रतिमा नहीं बना पाते.

कंड़ों (गोबर से बनी ईंट) की मदद से बनाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में कंड़े (उपले) से भगवान की आकृति बनाई जाती है. यह प्राचीन परंपरा का हिस्सा है और इसे बनाना भी सरल होता है.

विज्ञापन

रंग और सजावटीफूलों से करें डेकोरेशन

आप प्रतिमा को हल्दी, चंदन, रंगोली के रंग, बिंदी, कागज के फूल आदि से सजा सकती हैं. यह तरीका बच्चों के लिए भी आकर्षक होता है और पूजा में रचनात्मकता जुड़ती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ