Pet Ki Charbi Kam Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं. सुबह ऑफिस पहुंचने से लेकर शाम तक कुर्सी से चिपके रहना एक आम आदत बन गई है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आरामदायक दिखने वाली कुर्सी ही आपकी फिटनेस की सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती है? लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की कैलोरी बर्न नहीं हो पाती, जिससे धीरे-धीरे पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. शुरुआत में यह बदलाव छोटा लगता है, लेकिन समय के साथ यही तोंद, कमर दर्द और थकान की वजह बन सकता है. हालांकि, अगर आप भी डेस्क जॉब करते हैं, तो अपनी डेली रूटीन में हल्की शारीरिक गतिविधि शामिल कर लें, तो यह आपको एक्टिव और एनर्जी से भरा रहने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Air Fryer चलाना नहीं आता? पहली बार इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये आसान और सही तरीका
लगातार बैठने की आदत शरीर को दे सकती है ये छिपी हुई परेशानियां Sitting All Day Health Problems
लगातार बैठकर काम करने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. सबसे पहले पेट की चर्बी बढ़ने लगती है, जो मोटापे का कारण बन सकती है. इसके अलावा कंधों का आगे की ओर झुकना, गर्दन में जकड़न, कमर दर्द और खराब पोस्चर जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. लंबे समय तक बैठने से कूल्हों की मांसपेशियां कमजोर और सख्त हो सकती हैं, जिससे चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है. यही नहीं, ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने से शरीर में सुस्ती और थकान भी बनी रहती है. इसलिए बेहतर है कि इस समस्या से वक्त रहते बचाव किया जाए, वरना भविष्य में आपको इनका सामना भी करना पड़ सकता है.
डेस्क जॉब वालों के लिए 5 आसान एक्सरसाइज
डायनामिक काउच स्ट्रेच: यह स्ट्रेच कूल्हों और कमर के निचले हिस्से की अकड़न को कम करने में मदद करता है और पोस्चर सुधारने में भी सहायक होता है.
डेड हैंग एक्सरसाइज: पुल-अप बार से कुछ सेकंड लटकने से रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है और कंधों व पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
हिप थ्रस्ट: यह व्यायाम कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और लंबे समय तक बैठने से होने वाले कमर दर्द को कम करने में मदद करता है.
कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज (बर्ड डॉग और साइड प्लैंक): ये एक्सरसाइज पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर का संतुलन सुधारती हैं.
तेज चाल से वॉकिंग: रोजाना कम से कम 20-30 मिनट चलने से शरीर एक्टिव रहता है, कैलोरी बर्न होती है और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है.
अगर आप इन छोटे-छोटे एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं, तो आप कई तरह की समस्याओं से बचाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नींद में खर्राटे लेना कब बन सकता है आपकी जिंदगी के लिए खतरनाक? इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.