हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Desi Ghee Recipe: सिर्फ 3 मिनट में कुकर में निकाले बिना झंझट शुद्ध देसी घी, सीख लें तरीका

Desi Ghee Recipe: त्योहारों का मौसम चल रहा है। इस वक्त घर में घी की जरूरत पड़ती रहती है। चाहें पूजा के काम में, भोग तैयार करने में या फिर खाने के लिए। हालांकि, देसी घी दुकानों पर भी मिल जाता है, मगर उनकी शुद्धता का कोई खास प्रमाण नहीं होता है। तो चलिए, घी को घर में ही 3 मिनट में बना लेते हैं। जानिए कुकर वाले देसी घी की रेसिपी।

विज्ञापन
desi ghee recipe

Desi Ghee Recipe: देसी घी की खपत भारतीय घरों में सबसे ज्यादा होती है। देसी घी के सेवन से शरीर को अनोखे लाभ प्राप्त होते हैं। देसी घी हमारी थाली का अहम हिस्सा है। लोग रोजाना दिन में करीब एकबार तो इसका सेवन कर ही लेते हैं। हमारे घरों में देसी घी का इस्तेमाल खाने के अलावा भी और कई कामों में यूज किया जाता है। जैसे:- पूजा का दीपक जलाने के लिए और भोग तैयार करने के लिए। कुछ लोग स्किन केयर में भी घी का इस्तेमाल करते हैं। घी चेहरे और होंठों पर लगाने से ड्राइनेस की समस्या कम होती है। वैसे तो बाजार में भी घी मिलता है, मगर आजकल हर दूसरे दिन मिलावटी दूध और घी की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में घी की प्रमाणिकता पर सवाल उठता ही है। क्यों न हम घर में ही सिर्फ 3 मिनट में घी बनाकर इस्तेमाल करें। चलिए, आपको बताते हैं कैसे सिर्फ 3 मिनट में ही आप घर में प्रेशर कुकर की मदद से देसी घी बना सकते हैं।

स्टेप-1

सबसे पहले आपको मलाई से मक्खन निकालना होगा। अगर आपको मक्खन बनाना नहीं आता तो ये स्टेप फॉलो करें। मक्खन दूध की मलाई से बनता है। इसके लिए आपको लगातार कुछ दिनों तक, कम से कम 10 या 15 दिन तक रोज फुल फैट दूध से मलाई निकालकर एक डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करना होगा। जब मलाई घी निकालने लायक क्वांटिटी में जमा हो जाए तो मक्खन निकाला जाता है।

ये भी पढ़ें: किन वजहों घर में आ जाते हैं कॉकरोच, कैसे पाएं छुटकारा? जानें सब कुछ

विज्ञापन

स्टेप-2

मक्खन निकालने के लिए मलाई को एक बड़े बाउल में निकाल लें। अब इस ठंडी मलाई को बिलोने की प्रक्रिया से गुजारे। इसके लिए आपको बिलोने वाले टूल की जरूरत होगी। अब इस टूल से मलाई को मथना शुरू कर दें। कुछ देर तक लगातार मथने की प्रक्रिया करें। आप देखेंगे कि 7-8 मिनट में मक्खन निकलने लगेगा और छाछ अलग होने लगेगी। ऐसे ही पूरी मलाई को कुछ देर तक मथेंगे तो सारा मक्खन और छाछ अलग-अलग हो जाएगा और आपका मक्खन तैयार हो जाएगा। इस मक्खन से ही घी निकलेगा।

desi ghee recipe

विज्ञापन

प्रेशर कुकर में घी बनाने की प्रक्रिया

इसके लिए सबसे पहले आपको एक प्रेशर कुकर को गैस पर गर्म होने के लिए रखना होगा। अब इसमें मक्खन डाल दें, 1 मिनट में पूरा मक्खन पिघलकर सॉफ्ट हो जाएगा। अब इसे 1 उबाल तक पकाएं फिर आधा कप पानी डाल दें। मक्खन को एकबार चम्मच से चलाकर कुकर को ढक्कन लगा दें। अब इसे 2 सीटी आने तक पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गैस बंद करके, कुकर की गैस निकलने तक का इंतजार करें। गैस निकलने बाद ढक्कन खोलकर देखें, आपका घी बनकर तैयार चुका होगा।

इस शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल खाने से लेकर पूजा में किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: डेली रूटीन में अपनाएं 7 आदतें, Over Eating के बाद भी नहीं बढ़ेगा वजन! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola