क्या आपने कभी अरबी के पत्तों की पकोड़े खाए हैं? आपने कई बार अरबी की सब्जी खाई होगी, लोगों को उसके बारे में कहते सुना होगा, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको ऐसी डिश बताएंगे, जिसे खाकर यकीनन आप इसके दीवाने हो जाएंगे. हम आपको इस स्टोरी में अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट क्रिस्पी पकोड़े के बारे में बताएंगे, जिसे बनाना बेहद आसानी और स्वाद ऐसा की जो भी खाए, सिर्फ एक ही बात कहे, वाह! अगर आप भी इसे घर पर ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे बनाए या फिर आपको खाना बनाना नहीं आता, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: शाम होते ही लगती है भूख? झटपट बनाएं चटपटा चिल्ली चीज टोस्ट, मिलेगा वेस्टर्न फ्लेवर
अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाने के लिए चाहिए ये सामान
- 4-5 ताजे और साफ अरबी के पत्ते
- 1 कप बेसन
- 1 बारीक कटा प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
- 8-10 लहसुन की कलियां
- स्वाद के अनुसार नमक
- ½ चम्मच हल्दी
- थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, हींग
- पानी, जरूरत के मुताबिक
- तलने के लिए तेल
- ऊपर से डालने के लिए चाट मसाला
ऐसे तैयार करें एकदम कुरकुरे अरबी के पत्तों के पकोड़े
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ करें और उनके मोटे डंठल हटा दें.
- अब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें या दरदरा पीस लें.
- एक बड़े बर्तन में बेसन लें, इसमें प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा और हींग थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें, ताकि वह पत्तों पर अच्छी तरह चिपक सके.
- अब एक पत्ते की अंदर वाली तरफ बेसन का घोल लगाएं, उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर घोल लगाएं. इसी तरह 3-4 पत्तों की परत तैयार करें और इन्हें मोड़कर एक रोल जैसा बना लें और बाहर से भी बेसन लगा दें.
- तैयार रोल को भाप में अच्छी तरह पकाएं. जब बेसन की परत जम जाए और पत्ते नरम हो जाएं, तो इसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा करें और छोटे गोल टुकड़ों में काट लें.
- अब आपको कड़ाही में तेल गर्म करना है और कटे हुए टुकड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलना है. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका क्रिस्पी पकोड़ों, जिसपरचाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म खाएं.
यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
संबंधित खबरें
पितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
26 mins agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
30 mins agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
3 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
4 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
21 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
1 day agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
1 day agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines