हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Copper Cleaning Tips: दिवाली के दीयों को फेंके नहीं, चमका देंगे तांबे से लेकर लोहे के बर्तन; जानें तरीका

Copper Cleaning Tips: अगर आपके घर में दिवाली पर इस्तेमाल किए गए दीये बचे हुए हैं, तो आप इस्तेमाल लोहे और तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Copper Cleaning Tips

Copper Cleaning Tips: दिवाली पर इस्तेमाल किए गए दीयों को अक्सर हम फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसका इस्तेमाल लोहे और तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। अगर आप भी इन दीयों फेंकने जा रहे हैं तो रुक जाइए और इसका इस्तेमाल अपने घर काले बर्तनों को चमकाने के लिए करें। अगर आपके भी घर में जंग लगे लोहे के बर्तन या काले पड़े तांबे के बर्तन रखे हुए है और उसे आप साफ नहीं कर पा रहे है, तो इन आसान तरीकों से इनकी चमक वापस ला सकते हैं।

पहला तरीका

1. सबसे पहले तो दिवाली पर इस्तेमाल किए हुए चार दीये लें या फिर उससे ज्यादा भी लें सकते हैं।

2. इसके बाद इन दीयों को गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ दे।

विज्ञापन

3. इसकी चिकनाहट निकलने के बाद इसे एक प्लेट में उल्टा करके निकाल लें।

4. इसका पानी निकलने के बाद इसे किसी कपड़े से सुखा लें।

विज्ञापन

5. अब कद्दूकस की मदद से एक दीये को कस लें।

6. कसे हुए पाउडर में थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाएं।

विज्ञापन

7. अब इसका एक पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को तांबे के बर्तन पर अच्छे से लगा दें।

8. थोड़ी देर लगे रहने के बाद इसे साफ पानी से धो दें।

विज्ञापन

9. इससे आपके तांबे के बर्तन में चमक आएगा और वह अच्छे से धुल जाएगा।

दूसरा तरीका

1. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन धोने वाला साबुन लें।

विज्ञापन

2. इसे कद्दूकस की मदद से कस लें।

3. इसके बाद कसे हुए साबुन में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

विज्ञापन

4. अब इस पेस्ट को बचे हुए दीयों में अच्छे से भर दें।

5. इन साबुन भरे दीयों का इस्तेमाल आप लोहे के बर्तन को चमकाने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन

6. इसके लिए आप दीये के साबुन भरे हुए साइट से लोहे के बर्तन को रगड़े और पानी से धो लें।

7. इससे आपके बर्तन का चमक वापस आ जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola