Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

दिल को सेफ रखने के लिए कौन सा तेल है फायदेमंद? कहीं आप तो नहीं यूज कर रहे गलत ऑयल

Healthy Oils For Deep Frying: आज के वक्त में तला हुआ खाना हमारी डाइट का ऐसा हिस्सा बन चुका है कि उसे छुड़ा पाना काफी हद तक मुश्किल हो गया है. हालांकि, अगर आप भी तेल से बनी चीजों का सेवन करते हैं और साथ ही चाहते हैं कि सेहत भी बनी रहें, तो सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं दिल की सेहत बनाए रखने में कौन सा तेल फायदेमंद हो सकता है?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 5, 2026 11:13
Best Cooking Oil For Heart Health
सेहत के लिए कौन सा तेल अच्छा होता है?

Best Cooking Oil For Heart Health: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों की खाने की आदतें भी तेजी से बदल रही हैं. आज बाजार का तला-भुना खाना जैसे समोसा, कचौड़ी, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज अब रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन गया है. स्वाद की वजह से लोग इन चीजों को पसंद तो बहुत करते हैं, लेकिन अक्सर यह भूल जाते हैं कि इन्हें किस तेल में और किस तरीके से बनाया जा रहा है. कई बार गलत तेल या बार-बार गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल हमारी सेहत, खासकर दिल के लिए बहुत नुकसानदेह साबित हो सकता है. यही वजह है कि आजकल हेल्थ एक्सपर्ट्स बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि खाना बनाने के लिए सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है, वरना यह तेल आपको गंभीर बीमारियों में धकेल सकती हैं. आइए जानते हैं कि दिल की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीप फ्राई या खाना बनाने के लिए किस तरह के तेल का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है?

यह भी पढ़ें: किडनी के मरीज को कितना नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए कैसा होना चाहिए Kidney Patient का खानपान

---विज्ञापन---

तला हुआ खाना क्यों है नुकसानदेह

बहुत ज्यादा तेल में तला हुआ खाना शरीर में अतिरिक्त फेट बढ़ा सकता है. इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर असंतुलित हो जाता है और धीरे-धीरे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. बता दें कि आयुर्वेद में भी ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है और शरीर में सूजन व भारीपन पैदा कर सकता है. खासतौर पर वह तेल एक दो बार नहीं, बल्कि बार-बार गर्म किया जाता है, क्योंकि उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह माने जाते हैं.

---विज्ञापन---

दिल के लिए कौन सा तेल माना जाता है बेहतर

सामान्य जानकारी के अनुसार, डीप फ्राई के लिए ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जिसका स्मोक पॉइंट ज्यादा हो और जो ऑक्सीडेशन में जल्दी खराब न हो. मूंगफली का तेल इस मामले में एक अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि यह गर्मी को अच्छी तरह सहन कर लेता है और तलने के दौरान जल्दी खराब भी नहीं होता. इसके अलावा राइस ब्रान ऑयल भी हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. वहीं सरसों का तेल भी सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह भी सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि, यह बात साफ है कि किसी भी तेल का ज्यादा इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं होता और अनियमित सेवन हार्ट अटैक जैसे गंभीर बीमीरयों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

डीप फ्राई करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अगर आप तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं तो कुछ सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए. सबसे पहले कोशिश करें कि डीप फ्राई चीजों का सेवन बहुत कम करें और इसे रोजाना की बजाय कभी-कभार ही खाएं.
  • तलने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा गर्म करने से बचें क्योंकि ऐसा तेल ट्रांस फैट और टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है.
  • इसके अलावा खाना तलते समय तेल का तापमान सही होना चाहिए ताकि भोजन सही तरीके से पक सके.

जहां संभव हो वहां शैलो फ्राई या एयर फ्राई जैसे विकल्प अपनाना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है, क्योंकि इसमें तेल का इस्तेमाल कम होता है और खाना भी हल्का रहता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी जोड़ों में बना रहता है दर्द? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं जल्दी राहत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 05, 2026 11:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.