किडनी के मरीज को कितना नमक खाना चाहिए? डॉक्टर से जानिए कैसा होना चाहिए Kidney Patient का खानपान

Kidney Problems: किडनी की दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या खाने से परहेज करना जरूरी है.

Kidney Patients Diet

किडनी पेशेंट की डाइट क्या होनी चाहिए?

Kidney Patient Diet: किडनी के मरीजों को अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है, क्या खाया जा रहा है, क्या खाना चाहिए और क्या खाने पर सेहत बिगड़ सकती है, इस बारे में पता होना जरूरी है. ज्यादातर लोग दवाएं तो ले आते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते कि नमक (Salt) जैसी छोटी सी चीज भी सही तरह से ना ली जाए तो सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर बता रही हैं कि किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. आप भी जान लीजिए डॉक्टर की यह सलाह.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी के पेशेंट की डाइट कैसे होनी चाहिए

  • किडनी के मरीजों को अपनी डाइट में 4 खनिजों का ध्यान रखना पड़ता है, सोडियम, पौटेशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस.
  • सोडियम कम रखना है इसीलिए दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए. सादा नमक, काला नमक या सेंधा नमक, किसी की भी मात्रा खाने में 5 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • किडनी के मरीजों में पौटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में हाई पौटेशियम फूड्स जैसे केला, एवोकाडो या नारियल पानी वगैरह कम लेना चाहिए.
  • फॉस्फोरस या फॉस्फेट लेवल्स को डाइट में कम करना जरूरी होता है. इसके लिए हाई फॉस्फोरस फूड आइटम्स को खाने से परहेज करना चाहिए, जैसे दुग्ध पदार्थ, सूखे मेवे और बीज, बेकरी प्रोडक्टस और पैकेट वाले फूड आइटम्स आदि. अखरोट और कद्दू के बीज किडनी पेशेंट्स को कम लेने चाहिए.
  • कैल्शियम की दिनभर में 800 से 1000mg मात्रा ही किडनी के मरीजों को लेनी चाहिए. किडनी के मरीजों (Kidney Patients) को हड्डियों की बीमारी ज्यादा हो जाती है इसीलिए कैल्शियम को डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है. खाने की चीजों से या सप्लीमेंट्स लेकर कैल्शियम की भरपूर मात्रा ली जा सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

खाना खाने के समय पर भी ध्यान दें. रात 8 बजे तक डिनर कर लें. ज्यादा देरी से किया गया डिनर शरीर के अंगों पर नकारात्मक असर डालता है. पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें. लेकिन, अगर किडनी की दिक्कत में शरीर में सूजन होने लगी है तो डॉक्टर से पूछ लें कि पानी कितना पीना चाहिए. घर का बना खाना ही खाएं. बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करें. बाहर का प्रोसेस्ड और पैकेटबंद खाना किडनी के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ