Besan Rava Dosa Recipe: डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वैसे तो डोसा कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन बेसन और रवा डोसा भी बेहद शानदार होता है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है।
इसलिए आज हम आपको बेसन-रवा डोसा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है। साथ ही इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और इसका स्वाद भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। चलिए जान लेते हैं बेसन-रवा डोसा की रेसिपी…
Besan Rava Dosa बनाने के लिए जरुरी सामग्री
- बेसन- डेढ़ कप
- रवा- 1/4 कप
- चावल का आटा- 1/4 कप
- अजवाइन- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
- हल्दी- 1/4 टी स्पून
- तेल- 1/2 कप
- नमक- स्वादानुसार
Besan Rava Dosa बनाने की विधि
- बेसन-रवा डोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लेना है।
- अब इसमें बेसन डाल दें।
- फिर इसमें रवा और चावल का आटा डालें और तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर लगभग 2 कप पानी डालकर घोल बनाएं।
- अब इसे कुछ देर तक अच्छे से फेंट लें।
- यहां ध्यान रखें कि इसमें गांठ ना पड़ें।
- अब इस घोल को डोसे जैसे घोल की तरह तैयार कर लें।
- फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रखें।
- तवे के गरम होने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों और अच्छे से फैला दें।
- जैसे ही तवा गरम हो जाएं, तो इस पर डोसे का बैटर डालें और इसे हल्के हाथों से फैला दें।
- इसके बाद डोसे को तब तक भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए।
- फिर डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी क्रिस्पी और सुनहरा होने तक रोस्ट करें।
- इसके बाद आपका स्वादिष्ट बेसन डोसा तैयार है।
- अब आप इसी तरह सारे बैटर से डोसे तैयार करें।
- फिर आप इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
14 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
14 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
16 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
17 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
21 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त