Besan ki Chakki Recipe: मीठे के मामले में हम भारतीय थोड़े लालची और कंजूस दोनों ही होते हैं। जब भी कभी हमारे पास कोई मिठाई होती है, तो उसका शेयर करना हर किसी के लिए मुश्किल होता है और अगर किसी दूसरे के पास ये होती है, तो हम उसे खाने के लिए ललचाते हैं।
ये भारतीयों में नेचुरल गुण की तरह होता है, कर भी क्या सकते हैं, मिठाई होती ही इतनी लजीज हैं कि इसको खाने के लिए किसी का भी मन ललचाएगा। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, राजस्थान के जोधपुर की मशहूर मिठाई जो एक नहीं बल्कि दस अलग नामों से प्रसिद्ध हैं। ऐसा नहीं हैं कि इसके दस नाम हैं तो ज्यादा फेमस है, बल्कि ये इतनी फेमस हैं कि इसकी दुकान सुबह दस बजे खुलती है और शाम पांच बजे बंद हो जाती है।
साम्रगी
बेसन- 2 कप (250 ग्राम), चीनी- 1.5 कप (300 ग्राम), घी- 1 कप (250 ग्राम), काजू- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए), बादाम- 50 ग्राम (बारीक कटे हुए), पिस्ते- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए), इलाइची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
विधि
बेसन की चक्की बनाने के लिए सबसे पहले आपको बेसन में ¼ कप (60 ग्राम) घी डालकर उसे मिलाना होगा और इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालते हुए इसको एक सख्त आटे का रूप देना होगा। इसके बाद आप इसे एक लोई की तरह तोड़ लें और हाथ की मुट्ठी से दबाते हुए मुठिया का आकार दें।
इसके बाद एक कड़ाही में घी डाल लें और उसे गरम होने दें। घी को गर्म होने के बाद इसमें मुठिया डालकर तल लें और इसे अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। इसके बाद जो घी बच गया है, उसे अलग छानकर रख लें। इसके बाद जब मुठिया ठंड हो जाए तो इसको बारीक पीस लें।
इसके बाद एक पैन में चाशनी बना लें और इसमें पीसे हुए बेसन के मिश्रण को मिला दें। इसके बाद जो घी बचा था उसे भी इसमें डाल दें और एक प्लेट में इसको जमने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसमें बादाम-पिस्ता भी काटकर डाल सकते हैं और फिल जब यह जम जाएं तो इसको छोटे-छोटे पीसेज में काट लें। अब आपकी बेसन की चक्की बनकर तैयार हो चुकी है आप इसे खाने के लिए किसी को भी दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
14 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines