Hair Care Tips: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का तेजस तैलम आयॅल जो आयुर्वेदिक तेलों से मिलकर बना है, जो शरीर की मांसपेशियों से लेकर बालों की जड़ों तक को मजबूत बनाता है. यह तेल सिर के दर्द में भी बहुत आराम देता है. इस तेल की मालिश से शरीर को ताकत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है.
क्या है इस तेल में खास?
इस तेल को खास बनाते हैं, इसमें मौजूद शुद्ध जैतून का तेल, बादाम का तेल, अखरोट का तेल, सूरजमुखी का तेल, तिल का तेल, सोयाबीन का तेल, सरसों का तेल और अरंडी का तेल, जो त्वचा, मांसपेशियों, सर और बालों की जड़ों में गहराई से जाकर उन्हें पोषण और मजबूती देता है. पतंजलि का तेजस तैलम बिना किसी रासायनिक पदार्थ के बनाया गया है. यह तेल केमिकल फ्री है.
ये भी पढ़ें-रात को बिस्तर पर दिखने वाले ये 5 लक्षण किडनी फेलियर का इशारा, डॉक्टर से जानें इलाज
पतंजलि तेल के फायदे –
बालों को बनाए मजबूत- यह तेल बालों की जडों को मजबूत बनाता है. डैंड्रफ को कम करता है. बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाता है.
त्वचा को दे पोषण- त्वचा को अंदर से नमी देता है. झुर्रियों को कम करता है. दाग-धब्बे हटाता है. त्वचा को सुंदर, कोमल और मुलायम बनाता है.
दर्द में दे आराम- यह तेल जोडों के दर्द में, सिर के दर्द, पीठ के दर्द में आराम देता है. शरीर की थकान को करने में मदद करता है.
खुजली और त्वचा रोग में उपयोगी- इस तेल के इस्तेमाल से खुजली, जलन, फोंडे-फुंसी और दाद जैसे रोगों में राहत मिलती है.
तनाव से राहत- इस तेल को सिर पे लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है. शरीर रिलैक्स होता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
बालों के लिए- इस तेल को रात को सोने से पहले हल्के हाथों से अपने बालों में एक मिनट तक मालिश करें फिर बालों को बांध लें.
शरीर पर एसे लगाएं- शरीर पर मालिश के लिए इस तेल को हल्का गर्म कर लगाएं, जिससे शरीर के दर्द में काफी आराम मिलता है.
ये भी पढ़ें-क्या दूध पीने से क्या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, दिखते हैं ये संकेत
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
7 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
14 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines