क्या दूध पीने से क्या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, दिखते हैं ये संकेत

Heart Attack Causes and Symptoms: दूध पीने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है, ऐसा एक नई स्टडी में पाया गया है. वैसे तो लंबे समय से बहस चल रही है कि दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता लेकिन क्या ऐसा कहना सच में सही है? आइए जानते हैं विस्तार से.

Heart Attack symptoms

Heart Attack Causes and Symptoms: क्या दूध पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? दरअसल, दूध को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है कि इसमें बहुत मात्रा में फैट होता है. इसलिए, ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है जिसके बढ़ने से हार्ट अटैक आ सकता है. कोलेस्ट्रॉल सर्दियों में दिल की धमनियों में ब्लॉकेज पैदा करती है. इससे भी दिल का दौरा पड़ता है. मगर एक नई स्टडी में पाया गया है कि फुल फैट मिल्क को पीने से कम नुकसान होता है. चलिए जानते हैं पूरी बात.

स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

CARDIA की स्टडी के मुताबिक, करीब 3,110 लोगों पर पूरे 25 सालों तक नजर रखी गई है जिनमें से 900 लोगों में कैल्शियम डिपोजिट की समस्या हुई थी. मगर चौंकाने वाली बात यह थी ये वो लोग थे जो लो फैट मिल्क पीते हैं जबकि जिन लोगों ने फुल फैट दूध पिया था उनके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहा. इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में दूध से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है यह बात सही है लेकिन ये निर्भर करता है कि आप कौन सा दूध पी रहे हैं और कितनी मात्रा में पी रहे हैं.

क्या रोजाना Full Fat मिल्क पीना सही है?

फुल फैट मिल्क को अपनी डेली डाइट में शामिल करना सही विकल्प नहीं हो सकता है. कई बार जो लोग बहुत ज्यादा फुल फैट वाला दूध और साथ में अन्य दूध के उत्पाद जैसे दही और मलाई का सेवन करते हैं तो उन्हें भी कोलेस्ट्रॉल के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. मगर स्टडी में बताया गया है कि हार्ट अटैक क्यों आता है, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.

हार्ट अटैक आने के कारण। Causes of Heart Attack

  • धूम्रापन करना.
  • हाई बीपी की समस्या होना.
  • हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या.
  • डायबिटीज.
  • मोटापा.
  • सिडेंटरी लाइफस्टाइल, जिसमें शारीरिक गतिविधियां न होना.
  • अनहेल्दी खाना ज्यादा खाना.

हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत। Early Symptoms of Heart Attack

  • सीने में दर्द होना.
  • शरीर के ऊपरी हिस्सों, कंधो या बांहों में दर्द होना.
  • ठंडे पसीने आना.
  • चक्कर आना और बेहोशी महसूस करना.
  • मतली और उल्टी आना.
  • चिंता या घबराहट होना.
  • सांस लेने में तकलीफ होना.

हार्ट अटैक से बचाव के तरीके। Prevention Tips of Heart Attack

  • शराब और सिगरेट से परहेज करें.
  • अच्छी डाइट का सेवन करें.
  • नियमित रूप से व्यायाम करें.
  • वजन को कम करें.
  • तनाव कम करें.
  • पर्याप्त नींद लें.

ये भी पढ़ें-किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं है शकरकंद, सर्दियों में खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ