Beauty Tips: किचन में रखी अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रभावी उपाय हैं। इसका इस्तेमाल कुछ लोग गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अजवाइन के इस्तेमाल से खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।
पिंपल्स से छुटकारा
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पिंपल्स की समस्या दूर करने के साथ-साथ दाग-धब्बे दूर करने में भी मददगार है।
ऐसे करें इस्तेमाल- थोड़ी सी अजवायन लें और उसे पीस लें फिर इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10-15 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपका चेहरा साफ नजर आने लगेगा।
त्वचा की रंगत निखारने के लिए
आजकल बढ़ते धूल-प्रदूषण के कारण लोगों की त्वचा डल हो जाती है। ऐसे में त्वचा का रंग निखारने के लिए आप अजवाइन का फेस पैक भी लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: नहीं बढ़ रहे हैं बाल? तो अपने आहार में लाएं सुधार, जानिए कैसे?
इस्तेमाल करने का तरीका- 1 चम्मच अजवाइन लें। इसे गर्म पानी में अच्छी तरह से उबाल लें, अब पानी को छानकर अलग कर लें और ठंडा करके अजवाइन को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 दिनों तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
अजवाइन का पानी
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप अजवाइन का पानी भी पी सकती हैं।
तरीका- 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवायन डालें और इसे लगभग 5-7 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें बाद में पानी को छान लें और इससे अपना चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से फर्क नजर आने लगेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines