Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ढेर सारे बर्तन धोने से हाथ हो गए हैं रूखे? मुलायम बनाने के लिए ये आसान टिप्स आएंगे काम

Hath Soft Kaise! Banaye: बर्तन धोने की वजह से हाथों का रूखा होना एक आम समस्या है, लेकिन थोड़ी सी देखभाल से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 14, 2026 11:06
Soft Hand Home remedies
बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें. Image Credit-Freepik

Soft Hand Home remedies: बर्तन धोना बहुत ही मेहनत का काम है. अब तो वैसे ही रमजान चल रहे हैं, ऐसे में किचन में ढेर सारे बर्तन हीन लाजमी है. इफ्तारी में अलग बर्तन और सहरी में अलग बर्तन धोकर ना सिर्फ हाथों की नर्मी गायब हो गई है, बल्कि हाथ सख्त भी होने लगते हैं. ध्यान ना देने पर कई बार हाथों में जलन, खुजली और छोटे-छोटे कट भी होने लगते हैं. दरअसल, बर्तन धोने वाले साबुन में मौजूद केमिकल्स त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देते हैं, जिससे हाथ ड्राई दिखने लगते हैं. अगर आपके हाथ भी बर्तन धोते-धोते रूखे हो गए हैं तो कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर उन्हें फिर से मुलायम बनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर कैसे बनाएं नया जैसा? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स

---विज्ञापन---

बर्तन धोते समय ग्लव्स पहनें

अगर आप रोजाना ज्यादा बर्तन धोती हैं तो रबर के ग्लव्स पहनना सबसे अच्छा रहेगा. इससे डिटर्जेंट में मौजूद केमिकल सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आते. साथ हू, ग्लव्स हाथों की नमी को भी बनाए रखते हैं और स्किन को नुकसान से बचाते हैं. 

काम के बाद हाथों को मॉइश्चराइज करें

बर्तन धोने के बाद अपने हाथों पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और हाथ मुलायम महसूस होते हैं. आप चाहें तो नारियल तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

---विज्ञापन---

शहद और दूध आएगा काम 

हाथों को मुलायम बनाने के लिए जरूरी है कि आप शहद और दही का इस्तेमाल करें. रूखे हाथों को मुलायम बनाने के लिए शहद और दूध का मिश्रण बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा दूध मिलाएं. फिर इसे हाथों पर 15 मिनट लगाकर रखें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें. 

चीनी और नींबू से करें स्क्रब

आप चीनी के स्क्रब तैयार बना सकती है. मरे हुए सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में 2 बार हाथों को स्क्रब करना भी जरूरी है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी, कुछ बूंदें नींबू का रस और थोड़ा सा नारियल तेल. इन तीनों को मिलाकर हाथों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल ना करें. 
  • माइल्ड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें. 
  • दिन में 3 बार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

इसे भी पढ़ें- पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी

First published on: Mar 14, 2026 09:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.