पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी

Induction Cooktop: मिडल-ईस्ट में जारी तनाव में दुनिया में तेल व गैस का संकट पैदा कर दिया है, जिस कारण सऊदी अरब जैसे देशों से तेल व गैस भारत व अन्य देशों में नहीं आ पा रहा है. ऐसे में जो लोग LPG की मदद से खाना बनाते हैं, उन्हें काफी दिक्कत हो रही है और वह इसके विकल्प में इंडक्शन चूल्हे के इस्तेमाल की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन जिन लोगों ने आज से पहले इसका कभी इस्तेमाल नहीं किया, उन्हें कुछ चीजों की जानकारी होना जरूरी है, आइए जानते हैं क्या है वो?

Induction Stove Tips

इंडक्शन चूल्हे का कैसे करें इस्तेमाल?

विज्ञापन

दुनिया में चल रहे तनाव (Iran War) और ऊर्जा संकट के कारण कई जगहों पर गैस सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही है. ऐसे हालात में लोगों को खाना बनाने में बहुत दिक्कत हो रही है, LPG न होने के कारण लोग वैकल्पिक कुकिंग विकल्प तलाशने लगे हैं. भारत में भी कई परिवार अब इंडक्शन चूल्हे की तरफ रुख कर रहे हैं क्योंकि यह बिजली से चलता है और गैस की कमी होने पर काफी काम आता है. हालांकि पहली बार इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को कई बार समझ नहीं आता कि इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें. क्योंकि सही जानकारी न होने पर छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जो इंडक्शन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कुकिंग में भी परेशानी बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ बेसिक बातें जरूर जान लें, ताकि खाना बनाते वक्त आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन पराठा? स्वाद और सेहत से भरा लाजवाब रेसिपी, जो हर किसी को बना देगा दीवाना

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद है इंडक्शन चूल्हा Induction Stove Cooking Tips

इंडक्शन चूल्हा आज के समय में एक स्मार्ट किचन अप्लायंस माना जाता है. यह न सिर्फ गैस की बचत करता है बल्कि जल्दी खाना बनाने में भी मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें हीट सीधे बर्तन में बनती है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है. इसके अलावा इसमें आग की खुली लौ नहीं होती, जिससे हादसों का खतरा भी कम रहता है. ये आमतौर पर छोटे परिवार, स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक विकल्प है, लेकिन देश में LPG की कमी के कारण ये अब बढ़े घरों में भी काम आने लगा है, यही वजह है कि जो चीज पहले हर वक्त मार्केट और ऑनलाइन मौजूद रहती थी, वह अब स्टॉक से बाहर है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, वरना ये खाना बनाते वक्त दिक्कत दे सकती है.

इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय रखें ये जरूरी सावधानियां Induction Chulha Kaise Use Kare

सही बर्तन का करें चुनाव:

विज्ञापन

इंडक्शन पर हमेशा वही बर्तन इस्तेमाल करें जो इसके लिए बनाए गए हों. इसके लिए स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन सबसे अच्छे माने जाते हैं, अगर आप गलत बर्तन का इस्तेमाल करेंगे, तो खाना ठीक से नहीं बनेगा और आपको सिर पकड़ कर बैठना पड़ेगा. कई इंडक्शन में हर बर्तन काम नहीं करता, अगर आप उसपर गलत बर्तन रखेंगे, तो वह चलेगा ही नहीं, इसलिए देखकर ही खरीदें.

हल्के और सही साइज के बर्तन रखें:

विज्ञापन

बहुत भारी या बहुत बड़े बर्तन इंडक्शन प्लेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा हल्के और सही साइज के बर्तन ही इस्तेमाल करें ताकि मशीन सुरक्षित रहे और खाना जल्दी बन सकें.

अच्छी कंपनी का इंडक्शन ही खरीदें:

विज्ञापन

सस्ती और लोकल मशीनें जल्दी खराब हो सकती हैं, इसलिए भरोसेमंद ब्रांड का इंडक्शन लें और उसकी वारंटी जरूर चेक करें ताकि जरूरत पड़ने पर सर्विस मिल सके. अगर आप सस्ते के चक्कर में लोकर मशीन खरीदेंगे, तो हो सकता है कि वह ज्यादा लोड न ले सकें और शॉर्ट सर्किट की वजह बन जाए, इसलिए भरोसेमंद ब्रांड की चुनें.

सफाई का रखें खास ध्यान:

विज्ञापन

कुकिंग के बाद इंडक्शन को ठंडा होने दें और फिर सूखे या हल्के गीले कपड़े से साफ करें. प्लग निकालकर सफाई करना ज्यादा सुरक्षित रहता है, वरना करंट लग सकता है.

ब्लोअर और वेंट की सफाई भी जरूरी:

विज्ञापन

इंडक्शन के नीचे लगे फैन या ब्लोअर में धूल जमा होने से मशीन गर्म हो सकती है. इसलिए समय-समय पर पुराने ब्रश से इसे हल्के हाथ से साफ करते रहें, ताकि मशीन लंबे समय तक बिना किसी रुकावट चलती रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ