Bajra Roti Recipe In Hindi: सर्दियों में बाजरे का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है, जिसे आमतौर पर सरसों के साग या सूखी देसी सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. इसका देसी अंदाज और मिट्टी की खुशबू वाला स्वाद यकीनन किसी भी खाने में जान डाल देता है. ठंड के मौसम में बाजरे की रोटी शरीर को अंदर से गर्म रखती है, इसलिए यह उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दियों की खास पहचान मानी जाती है. हालांकि, अब सर्दियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं और गर्मी के मौसम में बाजरे की रोटी कम खाई जाती है. बाजरे की रोटी मिस करने से पहले आप आज ही इसे सब्जी के साथ बनाएं और सेहत के साथ स्वाद का भरपूर मजा लें.
इसे भी पढ़ें- शिवरात्रि की पूजा के लिए कहां से खरीदें सामान? यहां जानिए भारत के किन मार्केट में मिलेगा थोक के भाव सामान
बाजरे की रोटी रेसिपी
सामग्री
- बाजरे का आटा- 1 कप
- गुनगुना पानी- जरूरत के हिसाब से
- नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल- सेंकने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें. पानी धीरे-धीरे डालें और एकदम स्मूथ आटा गूंथ कर कुछ देर के लिए रख दें.
- ध्यान रखें कि बाजरे की रोटी का आटा ज्यादा सख्त ना हो, वरना रोटी टूट सकती है. हालांकि, आपको ज्यादा पतला भी नहीं रखना है. इस दौरान दोनों हाथों से हल्का पानी लगाकर आटे की लोइयां बनाएं.
- लोइयां बनाकर हथेली से थपथपाते हुए गोल रोटी का आकार दें. इस दौरान हल्की आंच पर तवा रखें और बाजरे की रोटी तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. गैस पर सेंकने के बाद एक प्लेट में निकाल लें.
- ऊपर से घी या मक्खन डालें और ढककर रख दें. इसे आप लहसुन की रोटी या सरसों के साग के साथ गरमा-गरम सर्व करें. यकीनन यह कॉम्बिनेशन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा.
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines