---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान में क्या ले जाएं और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट, वरना No Entry

अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल गया है, जो बच्चों व परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट है. आपको जानकर खुशी होगी कि यहां पहुंचना भी फ्री है और एंट्री भी बिल्कुल फ्री है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें ले जाने पर आपको एंट्री गेट पर ही रोका जा सकता है, आइए जानते हैं अपने साथ क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 8, 2026 09:56
Amrit Udyan 2026 Opening And Closing Dates
अमृत उद्यान में क्या नहीं लेकर जा सकते हैं?

Amrit Udyan Mein Kya Lekar Ja Sakte Hain: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल गया है, जिसे देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को ऐसी खूबसूरत जगह दिखाना चाहते हैं, जहां चारों तरफ अलग-अलग तरह के फूल हों, तो अमृत उद्यान आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा. यहां पहुंचना भी आसान है और साफ-सफाई आदि हर चीज का यहां अच्छे से इंतजाम किया गया है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी है, वरना गेट पर ही आपको रोक दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रपोज डे पर दिल जीत लेगा यह ‘हार्ट शेप्ड’ ब्रेकफास्ट, पार्टनर को सुबह दें एक खास सरप्राइज

---विज्ञापन---

कैसे होगी अमृत उद्यान में एंट्री

अमृत उद्यान में एंट्री एकदम फ्री है, यहां आने के लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग करनी होती है, जिसमें किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होता. बुकिंग के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in जा सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी तारीख के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी, इसलिए पहले से स्लॉट बुक करना जरूरी है. बता दें कि अमृत उद्यान में एंट्री और एग्जिट के लिए सिर्फ गेट नंबर 35 ही सेवा में रहेगा. गेट नंबर 35 तक पहुंचने के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन फ्री शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी, जो 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट में चलेगी.

इन चीजों को गलती से न ले जाएं.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृत उद्यान सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि लास्ट एंट्री शाम 5 बजे तक ही हो सकती है. यहां एंट्री करने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या लेकर जाया जा सकता है और क्या नहीं? अमृत उद्यान की सुरक्षा को देखते हुए यहां आप खाने पीने का सामान, पान, गुटखा, सिगरेट, बैकपैक, कैमरा और वीडियो कैमरा, हथियार जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं ले जा सकते हैं. चेकिंग में ऐसा कुछ मिलने पर एंट्री नहीं होगी.

पर्स या पानी की बोतल लेकर जा सकते हैं?

अब सवाल उठता है कि अपने साथ क्या-क्या लेकर जा सकते हैं. विजिटर्स अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतल और बच्चों के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं. साथ ही, वहां पीने का पानी, टॉयलेट और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया गया है. ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: पेशाब में खून दिखे तो न करें इग्नोर, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

First published on: Feb 08, 2026 09:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.