Almond Chutney Recipe: बादाम को ड्राई फ्रूट का राजा माना जाता है और यह ओमेगा-3 से भरपूर होता है, जो दिमाग और याददाश्त को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। बादाम को भिगोकर या बिना भिगोए भी खाया जा सकता है। कुछ लोग बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा पसंद करते हैं और उसके छिलकों को निकालकर फेंक देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह आर्टिकल पढ़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि बादाम के छिलके को फेंकने की बजाए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम के छिलके की चटनी
बादाम के छिलके की चटनी (Badam Ki Chutney) आपकी आंतों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। बादाम के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई का कॉम्बिनेशन होता है, जो सेल्स को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाता है। इसलिए बादाम के छिलके की चटनी टेस्टी होने के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- शुगर समेत ये 5 बीमारियां जड़ से खत्म कर देगी ये दाल, कौन-कौन से लोग करें परहेज
बादाम की चटनी बनाने की सामग्री
बादाम- 200 ग्राम
बादाम का छिलका- 1/2 कप
इमली का रस या गूदा – 2 चम्मच
सरसों – 1/2 छोटा चम्मच
कच्ची मूंगफली- आधा कप
करी पत्ता- 5 से 6
भूनने और पीसने के लिए सामग्री
प्याज- 1 (छोटा साइज)
साबुत हरी और लाल मिर्च- 2 से 3
चना दाल- 1/2 बड़ा चम्मच
उड़द की दाल- 1/2 बड़ा चम्मच
लहसुन- 3-4 कली
काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा- 3/4 छोटा चम्मच
विधि
1. सबसे पहले बादाम को रातभर के लिए भिगोकर रख दें, लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है, तो बादाम को गर्म पानी में कम से कम 30 मिनट तक भिगोकर रख दें, इसके बाद इसे निकाल लें।
2. साथ ही इमली को भी गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।
3. मूंगफली को एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तब तक भूनें जब तक उसका कच्चापन दूर न हो जाए।
4. दूसरी तरफ भिगोए हुए बादाम के छिलके को छील लें।
5. जब मूंगफली ठंडी हो जाए, तो इसमें भीगे हुए बादाम के छिलके मिला लें।
6. फिर एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और उसमें कटे हुए प्याज, मिर्च, दोनों दाल, जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
7. साथ ही इमली का गूदा निकालकर उसे तैयार कर लें।
8. इसके बाद प्याज को भी भून लें और ठंडा होने पर इन्हें फूड प्रोसेसर जार में डालें।
9. साथ ही जार में बादाम का छिलका और भुनी हुई मूंगफली, इमली का गूदा और नमक भी डालें।
10. सभी को एक साथ ब्लेंड करें और स्वादानुसार पानी, नमक और खटाई डालें।
11. लास्ट में पिसी हुई चटनी में राई का तड़का लगाएं और करी पत्ते से सजाकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें- दूध को सुपरड्रिंक बना देती हैं ये 5 चीजें, हड्डियों से लेकर पाचन तंत्र को भी बनाए मजबूत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 hr agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
15 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
18 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
18 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
19 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
20 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
23 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
23 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines