बार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से ऐसे करें साफ

हर रोज चाय बनाने से बर्तन काला हो जाता है. अगर आपका बर्तन भी काला और बेकार दिखने लगा है तो इस लेख में बताई गई चीजें मददगार साबित हो सकती हैं. इन चीजों से बर्तन साफ करने से नई जैसी चमक वापस लौट सकती है. 

how to clean burnt chai utensils

किचन में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से जले हुए बर्तन को साफ करने की कोशिश कर सकते हैं. Image Credit- AI

सुबह की चाय बनाते समय अगर दूध या चाय नीचे लग जाए तो बर्तन के अंदर जली हुई काली परत जम जाती है. इसे नॉर्मल साबुन और स्क्रबर से साफ करना काफी मुश्किल हो सकता है. कई बार-बार रगड़ने के बावजूद बर्तन पर जले हुए निशान रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बर्तन को तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से जले हुए बर्तन को साफ करने की कोशिश की जा सकती है. आप इस लेख में बताई गई चीजों का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, अगर साफ हुआ तो नई जैसी चमक वापस आ सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकिंग सोडा आएगा काम

जले हुए हिस्से पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और उसमें इतना पानी डालें कि पेस्ट जैसा बन जाए. इसे कुछ देर लगा रहने दें. इसके बाद मुलायम स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें और पानी से धो लें. ज्यादा जमी हुई परत के लिए बेकिंग सोडा और पानी को बर्तन में डालकर कुछ मिनट गर्म भी किया जा सकता है.

सफेद सिरका करें इस्तेमाल 

सफेद सिरका भी जले हुए दागों को ढीला करने में मदद कर सकता है. बर्तन में पानी और सफेद सिरका डालकर कुछ मिनट गर्म करें. गैस बंद करने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर बर्तन को नॉर्मल डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ करें. अगर बर्तन पर कोटिंग है तो इसे इस्तेमाल करने से बचें. 

विज्ञापन

नींबू और नमक से करें सफाई

नींबू और नमक का इस्तेमाल भी जले हुए निशानों को साफ करने के लिए किया जाता है. जले हुए हिस्से पर थोड़ा नमक डालें और आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धोकर डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ कर लें. यह तरीका हल्के निशान को साफ करने के लिए बेस्ट माना जाता है. 

अजवाइन का पानी आएगा काम 

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए अजवाइन का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप पतीली में अजवाइन का पानी डालकर उबाल सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही देर में जला हुआ निशान आसानी से साफ हो जाएगा. आप इसके साथ लहसुन की कली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

बर्तन को दोबारा जलने से कैसे बचाएं?

चाय या दूध बनाते समय फ्लेम हल्का रखें और बर्तन को लंबे समय तक बिना देखे गैस पर न छोड़ें. दूध वाली चाय बनाते समय बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें, जिससे दूध के नीचे लगने और बर्तन जलने का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ