शुगर समेत ये 5 बीमारियां जड़ से खत्म कर देगी ये दाल, कौन-कौन से लोग करें परहेज?

Healthy Lunch Tips: दालें शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हर दाल के अपने-अपने गुण होते हैं। मूंग की दाल भी बड़ी फायदेमंद होती है, इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए, जानते हैं लंच में रोज 1 कटोरी मूंग की दाल खाने से क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

moong dal benefits

Healthy Lunch Tips: दाल खाना से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। दाल कोई भी, सभी प्रोटीन का सोर्स होते हैं। मूंग की दाल भी एक फायदेमंद दाल है। यह दाल विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स है। मूंग की दाल खाने से शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होती है। मूंग दाल दो रंगों में बाजार में बिकती हैं, हरे रंग की मूंग की दाल छिलके वाली होती है। पीले रंग की मूंग दाल को धुली मूंग कहते हैं। लोग दोनों प्रकार की दालों का सेवन करते हैं। हालांकि, छिलके वाली मूंग की दाल खाने से शरीर को ज्यादा लाभ होता है। क्योंकि इनमें पोषण की मात्रा पीली मूंग की तुलना में अधिक होती है। आइए जानते हैं रोजाना मूंग की दाल खाने से शरीर को क्या फायदे होंगे।

विज्ञापन

रोजाना लंच में मूंग दाल खाने के 5 जबरदस्त फायदे

1. वेट लॉस

विज्ञापन

मूंग की दाल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए, जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वे अपनी डाइट में इस दाल को शामिल कर सकते हैं। मूंग की दाल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे भूख पर भी नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, इससे वेट लॉस में कमजोरी नहीं होगी।

विज्ञापन

2. हृदय रोगों से बचाए

मूंग की दाल हाई फाइबर सोर्स है। इस दाल को खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट हेल्थ सही रहती है। इस दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस लेने से बचाती है। इसलिए, मूंग की दाल खाने से हार्ट पेशेंट्स को मूंग की दाल का रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Hari Moong Benefits

Photo Credit- Freepik

3. पाचन शक्ति को मजबूत करें

विज्ञापन

मूंग की दाल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इस दाल के सेवन से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। मूंग की दाल में अब्सॉर्बेंट सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाने में भी मदद करता है। मूंग की दाल खाने से पेट मे सूजन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

4. डायबिटीज में फायदेमंद

विज्ञापन

मूंग की दाल में इंसुलिन की मात्रा को बैलेंस करने वाली प्रॉपर्टीज होती है। मूंग की दाल खाने डायबिटीज में फायदा होता है। इस दाल के सेवन से भूख कम लगती है जिससे खून में शुगर स्पाइक नहीं होता है।

5. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

मूंग की दाल प्रोटीन का प्रमुख सोर्स है, बालों के लिए यह तत्व बहुत अहम होता है। मूंग की दाल में विटामिन- सी भी होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह दाल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो पिंपल्स, एक्ने की समस्या को कम करते हैं।

इसके अलावा, जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें मूंग की दाल का सेवन रोजाना इसलिए करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। कई बार जो लोग शाकाहारी होते हैं, उनमें एनिमल प्रोडक्ट से मिलने वाला प्रोटीन नहीं मिल पाता इसलिए, मूंग की दाल खाना बेस्ट है।

विज्ञापन

किन लोगों को मूंग दाल से परहेज करना चाहिए?

  • हाई बीपी के मरीजों को मूंग दाल कम खानी चाहिए।
  • यूरिक एसिड की परेशानी में यह दाल खाना फायदेमंद नहीं है।
  • किडनी रोगों से पीड़ित लोगों को भी मूंग दाल से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ