घर पर कैसे बनाएं बिहार की फेमस लिट्टी-चोखा? यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

क्या आप भी बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा खाना चाहते हैं, लेकिन आपको ये डिश बनाने नहीं आता है? आइए आपको बताते हैं आप कैसे आसानी से इस स्वादिष्ट डिश को बना सकते हैं.

Litti Chokha Recipe

क्या आप भी घर पर बनाना चाहते हैं स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा? (Image: AI)

Litti Chokha Recipe: लिट्टी-चोखा के बारे में आपने बहुत सुना होगा, जो बिहार की सबसे मशहूर पकवानों में से एक है. आपने अक्सर लोगों को इसकी तारीफ करते सुना होगा कि ये बनती कैसे है, स्वाद इसका कैसा होता है और इसे खाया कैसे जाता है, लेकिन शहरों में ये आसानी से मिलना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही कुछ चीजों की मदद से आसानी से स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं. हम आपको ऐसे टिप्स और रेसिपी बताएंगे कि घर में खाने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा. अगर आपने पहले कभी खाना नहीं बनाया है, तो फिर भी आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी रेसिपी बहुत आसान है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा?

  • गेहूं का आटा -2 कप
  • सत्तू (भुना चना पाउडर) -1 कप
  • प्याज बारीक कटा -1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट -1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • सरसों का तेल – 2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • देसी घी – लिट्टी सेकने के लिए
  • अजवाइन – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार

सत्तू का स्टफिंग कैसे बनाएं?

  • एक बड़े बाउल में 1 कप सत्तू लें.
    इसमें 1/2 चम्मच कलौंजी और 1/2 चम्मच आमचूर पाउडर डालें. यही दोनों चीजें स्टफिंग में अलग स्वाद और हल्की खटास लाती हैं.
  • अब सत्तू में बारीक कटा 1 छोटा प्याज
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • 1-2 चम्मच सरसों का तेल
  • सारी सामग्री को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसाले और तेल पूरे सत्तू में अच्छी तरह मिल जाएं.

लिट्टी बनाने की विधि

  • गेहूं के आटे में नमक और 1 चम्मच तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा बेल लें.
  • इसके बाद बेले हुए आटे के बीच में सत्तू की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
  • पारंपरिक तरीके में लिट्टी को कोयले की आंच या तंदूर में सेंका जाता है. घर पर इसे गैस या एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है.
  • लिट्टी को दोनों तरफ से तब तक सेंके जब, तक गोल्डन ब्राउन न हो जाए.
  • तैयार लिट्टी को गरम-गरम देसी घी में डुबो दें. इससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.

चोखा बनाने की विधि

  • चोखा बनाने के लिए बैंगन, टमाटर और उबले हुए आलू तैयार रखें.
  • अब बैंगन और टमाटर को गैस की सीधी आंच पर तब तक भूनें, जब तक उनकी बाहरी त्वचा अच्छी तरह काली न हो जाए.
  • भुने हुए बैंगन और टमाटर को थोड़ा ठंडा करके उनका छिलका उतार लें.
  • अब इन्हें उबले आलू के साथ अच्छी तरह मैश कर लें.
  • मैश करने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालें.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए सरसों का तेल मिलाएं. आप, चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस या लहसुन भी डाल सकते हैं.
  • इस तरह चोखा तैयार हो जाएगा, जिसे आप गरमा-गर्म लिट्टी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bengali Bhapa Doi: सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, ओवन की नहीं होगी जरूरत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ