Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

अकरकरा का पौधा किन बीमारियों में है फायदेमंद? जानिए घर पर कैसे लगाएं और सालभर करें इस्तेमाल

Akarkara Ka Paudha Kaise Lagaye: गार्डन में सिर्फ सुंदर दिखने वाले पौधे लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको औषधीय गुणों से भरपूर गमले भी लगाने होंगे ताकि इनका इस्तेमाल किया जा सके. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 6, 2026 10:10
Akarkara Ka Paudha Kaise Lagaye
किन बीमारियों में अकरकरा फायदेमंद है? Image Credit= News24

Akarkara Plant Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जिनका इस्तेमाल छोटी-बड़ी कई बीमारियों को कम करने के लिए किया जा सकता है. इन्हीं में अकरकरा के पत्ते भी शामिल हैं. इसमें मौजूद औषधीय गुण पौधा दांतों और नसों से जुड़ी समस्याओं को आसानी से कम कर सकता है. आयुर्वेद में इसकी जड़ का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. खास बात यह है कि अकरकरा का पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता और घर पर भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है. अगर आप चाहें तो इस पौधे को अपने गार्डन में जगह दे सकते हैं और पूरे साल इस्तेमाल कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे आप इसका पौधा घर पर लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई

---विज्ञापन---

किन बीमारियों में अकरकरा फायदेमंद है? 

  • दांतों के लिए फायदेमंद 
  • दांतों के कीड़े निकालने में मददगार 
  • गले की समस्या में राहत 
  • नसों को मजबूत करना 
  • पाचन को बेहतर बनाना 
  • स्किन के लिए फायदेमंद 
  • पीलिया में मददगार

अकरकरा का पौधा कैसे लगाएं? 

  • इसे घर पर लगाना बहुत ही आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 
  • सबसे पहले सामान इकट्ठा करें और किसी नर्सरी से अकरकरा के बीज ले आएं. 
  • फिर एक छोटे आकार का गमला लें और उसमें अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी भरें.
  • मिट्टी में थोड़ी गोबर की खाद मिलाने से पौधा तेजी से बढ़ता है.
  • अब बीज को मिट्टी में हल्का दबाकर पानी डाल दें. गमले को ऐसी जगह रखें जहां धूप अच्छी आती हो.

कैसे करें इस्तेमाल? 

जब पौधा बड़ा हो जाए तो इसकी जड़ को सावधानी से निकालकर सुखा लें. सुखाने के बाद इसका पाउडर बनाकर और इस्तेमाल करें. आप इसमें गुनगुना पानी भी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिखने लगें ये 7 साइन तो समझ जाएं ब्रेकअप होने वाला है

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2026 10:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.