सुबह के नाश्ते में बच्चों को खिलाएं लौकी के टेस्टी अप्पे, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेंगे डिमांड

Lauki Ke Appe Kaise Banaye Jate Hain: अगर आपका बच्चा लौकी नहीं खाता है तो इस बार यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद इतना मस्त है कि आपके बच्चे को बहुत पसंद आएगा. 

Lauki Appe Recipe

लौकी के अप्पे रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Lauki Appe Recipe: सुबह का नाश्ता बच्चों के लिए दिन का सबसे जरूरी मील होता है. अगर नाश्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों हो तो बच्चे भी बिना नखरे के उसे खा लेते हैं. हालांकि, अब बच्चे बहुत जिद्दी हो गए हैं और कुछ भी नहीं खाना पसंद करते, खासतौर से सब्जियां. लौकी का तो नाम सुनते ही बच्चे मुंह सड़ाने लगते हैं. ऐसे में आप लौकी से बनी एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसका नाम है लौकी के अप्पे. लौकी के अप्पे स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. आप इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- दातों में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? डॉक्टर के बताए इस नुस्खे से सिर्फ 2 दिन में नजर आएगा फर्क

विज्ञापन

लौकी के अप्पे रेसिपी 

सामग्री

  • 1 कप- सूजी
  • 1 कप- लौकी
  • आधा इंच- अदरक 
  • आधा कप- दही
  • 1- प्याज 
  • 1- टमाटर 
  • 2- हरी मिर्च 
  • 2 चम्मच- हरा धनिया
  • 1 चुटकी- हींग
  • आधा चम्मच- राई
  • नमक- स्वादानुसार
  • थोड़ा सा तेल 

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • इसे लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अब इस घोल में कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब एक अप्पे पैन को गैस पर रखें और हर खांचे में थोड़ा-सा तेल डालें. जब पैन हल्का गर्म हो जाए तो घोल में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. 
  • अब तैयार घोल को अप्पे पैन के खांचों में डाल दें और इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें. जब अप्पे एक तरफ से सुनहरे हो जाएं तो उन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. 
  • जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम लौकी के अप्पे तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिखने लगें ये 7 साइन तो समझ जाएं ब्रेकअप होने वाला है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ