Aerobic Exercise Benefits: जब बात अपनी कमर को फिट रखने की आती है, तो इसका समाधान जितना आप सोचते हैं, उससे ज्यादा आसान हो सकता है। इसके लिए आप सप्ताह में 1 घंटे एक्सरसाइज कर इसे फिट रख सकते हैं। 1 घंटे की एरोबिक एक्सरसाइज आपकी कमर और पेट की चर्बी को आसानी से कम करने मदद कर सकती है। हेल्दी रहने के लिए एक्टिव रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। यदि हम एक्टिव होंगे, तो हमारी उम्र भी बढ़ेगी। शरीर को एक्टिव रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी एरोबिक करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
क्या है एरोबिक एक्सरसाइज
एरोबिक एक्सरसाइज ऑक्सीजन के साथ किया जाने वाला शारीरिक एक्टिविटी है। इस एक्सरसाइज में शरीर को अपनी एनर्जी के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। साथ ही ये लंबी अवधि के लिए की जाती है, जिसमें ऑक्सीजन शरीर की मांसपेशियों को एनर्जी देती है। उदाहरण के लिए, दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना एरोबिक एक्सरसाइज में शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे
1. एरोबिक एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
2. अस्थमा अटैक का खतरा कम रहता है।
3. एरोबिक एक्सरसाइज से दिमाग तेज होता है।
4. ये हार्ट को हेल्दी रखने और दिल की बीमारियों से बचाती है।
5. इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
6. एरोबिक एक्सरसाइज से इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
7. इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज से राहत मिलती है।
8. इससे नींद से जुड़ी परेशानियां दूर रहती है।
9. इससे कमर और पेट की चर्बी आसानी से कम होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट, बंगलूरू की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. बबीना एन एम बताती हैं कि तैरना, छलांग लगाना, चलना और साइकिल चलाना सभी एरोबिक वर्कआउट शामिल हैं। यह साबित हो चुका है कि एरोबिक व्यायाम उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करने में मदद करता है। ये वर्कआउट मूड, मेमोरी, इम्यून सिस्टम, कॉग्निटिव फंक्शन और फोकस को बेहतर बना कर भी उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। साथ ही ये फोकस को भी बढ़ाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
33 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
2 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
2 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
3 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
6 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
7 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines