Cancer Symptoms: कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Cancer Symptoms:  आज के समय में महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इससे बचने के लिए शुरुआती संकेत सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं, ताकि समय पर इलाज किया जा सके।  

Ovarian Cancer Symptoms

Ovarian Cancer Symptoms

Cancer Symptoms: आज के समय में कैंसर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और इससे लड़ने के लिए शुरुआती संकेत सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। वैसे तो कैंसर कई तरह के होते हैं, जिसमें से एक ओवेरियन कैंसर जिसके संकेतो पता लगाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई बार इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते है। संभावित लक्षण विशेष रूप से खाने के दौरान या उसके तुरंत बाद दिखाई देते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, केवल 20 प्रतिशत ओवेरियन कैंसर प्रारंभिक अवस्था में पाए जाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि जब ओवेरियन कैंसर का समय पर पता चल जाता है तो 94 प्रतिशत मरीजों को इलाज के बाद  पांच साल से अधिक समय तक जिने के लिए मिल जाता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है ओवेरियन कैंसर

ओवेरियन कैंसर ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है। इसे अंडाशय या डिम्बग्रंथि का कैंसर भी कहते हैं।  ये तब होता है जब अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में असामान्य कोशिकाएं बढ़ती हैं और कैंसरयुक्त ट्यूमर बन जाते हैं। शरीर में इस कैंसर की कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

ओवेरियन कैंसर के संकेत

1. पेट में सूजन या पेट फूलना

विज्ञापन

2. पेट या योनी में दर्द या कोमलता

3. भूख न लगना या खाने के तुरंत बाद पेट भरा हुआ महसूस होना

विज्ञापन

4. बार-बार पेशाब लगना

5. अपच

विज्ञापन

6. कब्ज या दस्त

7. पीठ दर्द

विज्ञापन

8. थकान

9. अचानक वजन घटना

विज्ञापन

10. मेनोपॉज के बाद योनि से ब्लीडिंग

ओवेरियन कैंसर का इलाज

आमतौर पर ओवेरियन कैंसर का निदान करने के लिए शुरू में ब्लड टेस्ट और स्कैन से किया जाता है। ओवेरियन कैंसर के लिए प्राथमिक उपचार सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन  थेरेपी है, जो किसी डॉक्टर के संयोजन में दिया जाता है। ओवेरियन कैंसर के लिए मानक उपचार निदान के लिए सर्जरी, स्टेजिंग और ट्यूमर डीबुलिंग या कीमोथेरेपी के बाद साइटोडेक्शन है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ