Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सिर्फ 500 रुपये में वीकेंड बन जाएगा यादगार, यहां जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहें

Cheapest Places to Visit In Delhi: दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं यहां पर बेहद कम पैसे में घूमा जा सकता है. बस आपको सही जगह पता होनी चाहिए, ताकि परिवार के साथ प्लान बनाया जा सके. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 14, 2026 12:20
Cheapest Places to Visit In Delhi
दिल्ली में सस्ती घूमने लायक जगहें. Image Credit- Freepik

Delhi Mein Kaha Ghume: दिल्ली एक ऐसी जगह है जो कभी भी किसी को निराश नहीं करती. यहां पर आपको हर तरीके की जगह एक्सप्लोर करने के लिए मिल जाएगी. आप महंगी या सस्ती जगह आराम से घूमने का प्लान बना सकते हैं. वहीं, अगर आपका बजट कम है और आप वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप सिर्फ 500 रुपये में भी अच्छा समय बिता सकते हैं. यहां आपको इतिहास, प्रकृति, संस्कृति और स्ट्रीट फूड का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल जाएगा. सही प्लानिंग के साथ आपका वीकेंड भी यादगार बन सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सिर्फ 500 रुपये में आप कौनसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- ढेर सारे बर्तन धोने से हाथ हो गए हैं रूखे? मुलायम बनाने के लिए ये आसान टिप्स आएंगे काम

---विज्ञापन---

दिल्ली में सस्ती घूमने लायक जगहें 

इंडिया गेट- दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक इंडिया गेट वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट स्पॉट है. यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है, इसलिए आप बिना पैसे खर्च किए यहां घूम सकते हैं. आसपास आप भेलपुरी, चाट, आइसक्रीम और कॉर्न जैसे कई स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं. 

लोधी गार्डन- अगर आपको हरियाली और शांति पसंद है तो लोदी गार्डन एकदम बेस्ट जगह है. आप यहां पर वीकेंड के अलावा भी जा सकते हैं. हालांकि, यह जगह मॉर्निंग वॉक, योग और रिलैक्स करने के लिए काफी लोकप्रिय है. 

---विज्ञापन---

कनॉट प्लेस- यह दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगह है. आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम सकते हैं. सेंट्रल पार्क में बैठ सकते हैं और विंडो शॉपिंग का मजा ले सकते हैं. यहां कई सस्ते फूड स्टॉल भी हैं, जहां आपको 500 रुपये में अच्छा खाना मिल जाएगा. 

दिल्ली हाट- अगर आप अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और खाने का अनुभव लेना चाहते हैं तो दिल्ली हाट जरूर जाएं. यहां देश के कई राज्यों के स्टॉल लगे होते हैं, जहां आपको हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक खाने मिलते हैं.

सलेक्ट सिटी वॉक- आप अपने दोस्तों के साथ सलेक्ट सिटी वॉक भी जा सकते हैं. यहां पर आपको काफी अच्छा लगेगा और 500 रूपये में काम भी हो जाएगा. इस मॉल में कई रेस्तरां हैं जहां पर खाना खाया जा सकता है. साथ ही, एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए भी की जा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- गलती से भी इंडक्शन स्टोव पर न करें ये काम, वरना मिनटों में हो सकता है खराब

First published on: Mar 14, 2026 12:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.