गलती से भी इंडक्शन स्टोव पर न करें ये काम, वरना मिनटों में हो सकता है खराब

Induction Cooktop Cleaning: कई लोग इंडक्शन स्टोव को आम चूल्हे की तरह समझकर उसकी सफाई करने लगते हैं, जिससे इंडक्शन स्टोव जल्दी खराब हो जाता है. इस स्टोरी में हम आपको आसाम टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप बिना खराब किए मशीन की सफाई कर सकते हैं.

Induction Stove Cleaning Tips

इंडक्शन स्टोव को खराब होने से कैसे बचाएं?

LPG गैस की कमी के कारण लोग इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस्तेमाल करते वक्त कुछ आम गलतियां इसे खराब कर सकती है. अक्सर लोग सबसे ज्यादा गलती इसकी सफाई में करते हैं, जिससे इंडक्शन स्टोव जल्दी खराब हो जाता है और सारा पैसा बर्बाद हो जाता है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप बिना मशीन खराब किए सफाई कर सकते हैं. अगर आप गलत तरीका अपनाएंगे, तो इससे न सिर्फ मशीन खराब होगी, बल्कि शॉर्ट सर्किट का भई खतरा बड़ जाएगा. आइए जानते हैं सही तरीका क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के दौरान ये आम गलतियां खराब कर सकती हैं मशीन

अक्सर लोग कुकिंग खत्म होते ही तुरंत इंडक्शन साफ करने लगते हैं, जो सबसे बड़ी गलती होती है. गर्म सतह पर पानी या क्लीनर डालने से उसका ग्लास क्रैक हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा गीले कपड़े से सफाई करने पर पानी मशीन के अंदर जा सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है. कुछ लोग हार्ड स्क्रबर या स्टील वूल से दाग हटाने की कोशिश करते हैं, जिससे इंडक्शन की सतह पर खरोंच आ सकती है. यह सभी तरीके आम स्टोव पर काम आते हैं, आपको समझना होगा कि इंडक्शन आम स्टोव से एकदम अलग है, इसके सफाई की प्रक्रिया एकदम अलग है.

बिना नुकसान पहुंचाए इंडक्शन स्टोव साफ करने का आसान तरीका

विज्ञापन

अगर आप चाहते हैं कि आपका इंडक्शन स्टोव लंबे समय तक सही चले तो सफाई करते समय इन आसान तरीकों को अपनाएं:

  • पहले ठंडा होने दें: कुकिंग के बाद तुरंत सफाई न करें, स्टोव पूरी तरह ठंडा हो जाए तब ही साफ करें.
  • सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें: हमेशा माइक्रोफाइबर या कॉटन के मुलायम कपड़े से ही सफाई करें. अगर स्टोव गंदा हो गया है, तो कपड़े पर हल्का सा पानी लगाएं और फिर साफ करें. याद रखें ज्यादा पानी मशीन खराब कर सकता है.
  • डिश लिक्विड का उपयोग करें: हल्के गर्म पानी में थोड़ा डिश वॉश मिलाकर स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें, यह तरह सफाई बहुत सावधानी से करें, क्योंकि लिक्विड अंदर भी जा सकता है.

अगर आप इन छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका इंडक्शन स्टोव लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और आपको बार-बार रिपेयर का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ